फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health department seals Nafees eyeglasses shop in Bareilly

बरेली बवाल: तौकीर रजा के करीबी नफीस का चश्माघर सील, अवैध संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

Sun, 05 Oct 2025 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 05 Oct 2025 02:19 AM IST
सार

बरेली में बवाल के आरोपी नफीस के चश्माघर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया।अवैध रूप से संचालन पर यह कार्रवाई हुई। विभागीय अफसरों के मुताबिक खुद को डॉक्टर बताने वाले नफीस के पास कोई डिग्री नहीं है।  

विज्ञापन
Health department seals Nafees eyeglasses shop in Bareilly
आरोपी नफीस का चश्माघर सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा की पार्टी आईएमसी का महासचिव और प्रवक्ता नफीस का कुतुबखाना स्थित चश्माघर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। क्लीनिक का न विभागीय पंजीकरण था, न ही नफीस के पास मेडिकल की डिग्री मिली। अवैध संचालन पर यह कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने प्रकरण की जांच के लिए निजी अस्पताल और झोलाछाप नियंत्रण सेल के नोडल डॉ. अमित और पीसीपीएनडीटी के नोडल डॉ. लईक अहमद अंसारी की टीम गठित की। टीम ने खुद को डॉक्टर बताने वाले नफीस की डिग्री और क्लीनिक के पंजीकरण आदि की जांच की। कोई भी रिकॉर्ड विभाग में दर्ज नहीं था। 
विज्ञापन


शनिवार को टीम कुतुबखाना स्थित चश्माघर पहुंची। मौके पर कोई नहीं मिला। चश्मे की दुकान थी, जिस पर सीलिंग का नोटिस चस्पा कर टीम लौट आई। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि छापेमारी में अनियमितता पर सीलिंग की कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फरहत का मकान और नदीम की चार दुकानें सील
मौलाना तौकीर रजा को पनाह देने वाले फरहत का फाइक एन्क्लेव स्थित मकान और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम की चार दुकानों को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शनिवार को सील कर दिया। बीडीए के अफसरों के मुताबिक, फरहत का मकान और नदीम की दुकानें दोनों ही अवैध तरीके से बनाई गई हैं। 

फरहत का मकान सील कर नोटिस चस्पा किया 
पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दोपहर बाद बीडीए का प्रवर्तन दल फाइक एन्क्लेव पहुंचा तो फरहत का मकान बंद मिला। टीम ने ताला तुड़वाकर अंदर बिजली आपूर्ति को बंद कराया। मकान में कोई है तो नहीं, इसे भी देखा गया। इसके बाद सरकारी ताला लगाकर उसे सील कर दिया गया। वहां नोटिस भी चस्पा किया गया। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों ने फरहत के मकान से दूरी बनाए रखी। हालांकि, मकान सील होने के बाद लोग एक-एक कर उसे देखने आते रहे। 

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: अब तक 170 करोड़ से अधिक की संपत्तियां सील, बरातघर ध्वस्त; मौलाना तौकीर के करीबी रडार पर

Health department seals Nafees eyeglasses shop in Bareilly
बीडीए ने चार दुकानों को किया सील - फोटो : अमर उजाला

नौमहला मस्जिद के पास चार दुकानें सील 
बीडीए की दूसरी टीम ने अपराह्न 3.30 बजे नौमहला मस्जिद के पास उन चार दुकानों को सील किया, जिन्हें करीब करीब पांच साल पहले नदीम ने बनवाया था। बीडीए की टीम वहां पहुंची तो दो दुकानें बंद और दो खुली थीं। एक में आमिर स्टीकर तो दूसरे में साहिल सीट कवर की बिक्री कर रहे थे। ग्राहकों को हटाते हुए बीडीए की टीम ने दुकानदारों से बाहर आने के लिए कहा। निर्माण को अवैध बताकर सील किए जाने की जानकारी दी गई। दुकानदारों के हाथों से ताले लगवाए गए और इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई हुई। टीम कोतवाली पुलिस को सुपुर्दगी देकर लौट गई। वहां पुलिस टीम तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed