फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water recedes in Lajpat Nagar and Kila chhawani but problems remains in Bareilly

बरेली: लाजपतनगर और किला छावनी में कम हुआ पानी, अब परेशानियों की बाढ़, लोग परेशान

Sun, 13 Sep 2026 11:27 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 13 Sep 2026 11:27 AM IST
सार

बरेली के कई इलाकों में जलस्तर घटने के बावजूद लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कर्मचारीनगर, लाजपतनगर और किला छावनी के मोहल्लों में शनिवार को जलस्तर कम हुआ है। हालांकि, लाजपतनगर में एक से डेढ़ फुट पानी भरा रहा। 12 बीघा क्षेत्र में भी दो से ढाई फुट जलभराव है।

विज्ञापन
Water recedes in Lajpat Nagar and Kila chhawani but problems remains in Bareilly
किला छावनी इलाके में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कर्मचारीनगर, लाजपतनगर व किला छावनी के लीचीबाग, नरकुलागंज, बाकरगंज, 12 बीघा मोहल्ले में शनिवार को जलस्तर कम हुआ है, लेकिन लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। फिलहाल, लोग अपने घरों को छोड़कर होटलों और किराये के भवनों में रह रहे हैं। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। लोगों को जलभराव से घरेलू उपकरणों के खराब होने और अब मकान की सफाई कराने की भी चिंता सता रही है।

विज्ञापन


बरेली में रिकॉर्ड बारिश के कारण किला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे लाजपतनगर, राधिका एन्क्लेव, साईं वाटिका, कृष्णा वाटिका में पांच दिन पहले साढ़े तीन फुट तक जलभराव हो गया था। नगर निगम के प्रयास के बाद अगले दो दिनों में जलस्तर कम होने पर कुछ कॉलोनियों का पानी निकाल दिया गया। लाजपतनगर में अब भी एक से डेढ़ फुट पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन


यहां के लोग होटलों में, रिश्तेदारों के घर व किराये पर शरण लिए हुए हैं। सिर्फ ऊपरी तल पर रहने वाले लोग ही रह रहे हैं। अपने घरों की रखवाली के लिए पुरुष कॉलोनी के बाहर इकट्ठा हो रहे हैं और बाइक से पहुंचकर घरों की स्थिति देख रहे हैं। ऑटो वाले भी पानी में वाहन बंद होने के डर से लोगों को घरों तक नहीं पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Water recedes in Lajpat Nagar and Kila chhawani but problems remains in Bareilly
लाजपत नगर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
कई कॉलोनियों में चार दिन से भरा पानी 
किला छावनी क्षेत्र की कॉलोनियों में चार दिनों से पानी भरा है। 12 बीघा क्षेत्र में अब भी दो से ढाई फुट पानी है। इससे लोगों को आने-जाने में समस्या हो रही है। आसिफ व अफरोज ने बताया कि चार दिनों से यही हाल है। बच्चों को स्कूल भेजना औररोजाना के काम निपटाना मुश्किल हो गया है। लोग पैंट मोड़कर और हाथ में जूते-चप्पल लेकर घरों से बाहर निकल रहे हैं।

रेजीडेंसी गार्डन में चल रही सफाई
रेजीडेंसी गार्डन से पानी को एक दिन पहले ही निकाल दिया गया था का वहा पर ननगम की तरफ से सफाई कराई जा रही है। लोग अब धीरे-धीरे अपने घरों को लौट रहे हैं।

खैराती बाग कब्रिस्तान में भरा गंदा पानी, कब्रों के बैठने से बढ़ी परेशानी
पुराने शहर के चक महमूद स्थित खैराती बाग कब्रिस्तान में नाले का गंदा पानी भर गया है। कब्रिस्तान के बीच से गुजर रहे नाले में गंदगी भरी पड़ी है। बारिश के दौरान नाले का पानी कब्रिस्तान में भर गया। इससे बड़ी संख्या में कब्रें बैठ गई हैं और फातिहा के लिए पहुंचने वालों को परेशानी हो रही है। कपड़े गंदे होने के साथ ही फिसलने व चोट लगने का खतरा भी बना हुआ है। 

स्थानीय निवासी चंगेज खान ने बताया कि कब्रिस्तान परिसर में स्थित हजरत गाजी बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर आने वाले जायरीन को भी दिक्कत हो रही है। मुतवल्ली जमील उल्ला खान, नसीर, आफताब ने बताया कि नगर आयुक्त व महापौर एक दिन मौके पर आकर कब्रिस्तान का निरीक्षण करें और नाले की सफाई व जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराएं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि इंजीनियरों को मौके पर भेजकर स्थायी समाधान कराया जाएगा। 

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि नगर निगम की तरफ से प्रयास जारी है। जिन कॉलोनियों में पानी भरा है, वे निचले इलाके में हैं। इन जगहों पर पंपिंग मशीन से पानी निकासी की जा रही है। किला नदी का जलस्तर कम होने पर ही कुछ राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed