फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health,corona,bareilly,sample,300 bed hospital

कोरोना के हजारों सैंपल जूतों से कुचलने के लिए सीएमएस दोषी

Thu, 14 Apr 2022 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Health,corona,bareilly,sample,300 bed hospital
बरेली। कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ने के बाद हजारों सैंपल को जूतों से कुचलकर फिंकवा देने के मामले की जांच में तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. सतीश चंद्रा को दोषी पाया गया है। मामले की जांच कर रहे एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय ने बताया कि जल्द ही कार्रवाई की संस्तुति के साथ जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले साल करीब कोरोना के करीब दस हजार संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच को लिए गए सैंपल लैब भेजने के बजाय जिम्मेदारों ने तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय के एक कमरे में बंद करा दिए थे। 17 नवंबर को इसका वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने जांच के योग्य सैंपलों को लैब भिजवाकर बाकी सभी सैंपल नष्ट करने का निर्देश दिया था। करीब हफ्ते भर बाद 25 नवंबर को फिर एक कमरे में बड़ी तादाद में कोरोना जांच के लिए लिए गए सैंपल बंद मिले थे। ये सैंपल तीन महीने से भी ज्यादा पुराने थे।
विज्ञापन

इसके बाद कोविड चिकित्सालय के अधिकारियों पर सवाल उठे तो कुछ दिन बाद सारे सैंपलों को अस्पताल में जूतों से कुचलकर एक बोरी में भरवा दिया गया और उसे कूड़ागाड़ी में भरवाकर ठिकाने लगा दिया गया। अफसरों और स्टाफ के इस कृत्य का भी वीडियो वायरल हो गया। इसमें चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. सतीश चंद्रा और एक लैब टेकभनीशियन साफ नजर आ रहे थे। हालांकि बाकी लोगों के सिर्फ पैर दिख रहे थे। तत्कालीन डीएम ने एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय को इस मामले की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस भी आंशिक दोषी, बाकी सभी बरी
एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय के मुताबिक सैंपलों को जूतों से कुचलने की घटना कोविड चिकित्सालय में ही हुई थी। वीडियो भी स्वास्थ्य विभाग के ही किसी चिकित्सक या कर्मचारी ने बनाया था। सैंपलों को जूतों से कुचलते हुए खुद प्रभारी सीएमएस डॉ. सतीश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों के आदेश पर बॉयल कुचलकर तोड़ने की बात स्वीकारी भी लेकिन उच्चाधिकारियों ने ऐसा कोई निर्देश जारी करने से साफ इनकार किया है। वीडियो किसने बनाया, इस पर भी किसी ने चुप्पी नहीं तोड़ी। कर्मचारियों ने प्रभारी सीएमएस के निर्देश पर सैंपल नष्ट करने का बयान दिया। इस आधार पर डॉ. सतीश चंद्रा को ही दोषी माना गया है। हालांकि इस घटना में कई लोगों की संलिप्तता थी लिहाजा प्रभारी सीएमएस को भी आंशिक दोषी माना गया है। रिपोर्ट के आधार पर डीएम कार्रवाई का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed