{"_id":"5e2f4b478ebc3e4b67140537","slug":"health-bareilly-news-bly393511114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डॉक्टर मिलने पर ही शुरू होगा 300 बेड का अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डॉक्टर मिलने पर ही शुरू होगा 300 बेड का अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ बोले, उन्हें शुरू करने का अब तक नहीं मिला है शासन से कोई आदेश
बरेली। फिलहाल तीन सौ बेड का अस्पताल अभी शुरू नहीं होगा। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल का कहना है कि उन्हें अब तक इस अस्पताल को शुरू करने का कोई आदेश नहीं मिला है। न ही उनके पास कोई अतिरिक्त स्टाफ ही है। यहां खास बात यह है कि ऐसा तब कहा जा रहा है, जबकि बीती 17 जनवरी को प्रमुख सचिव के सामने 31 जनवरी तक इस अस्पताल को हर हाल में शुरू करने का दावा किया जा चुका है।
प्रमुख सचिव की बैठक में 31 जनवरी तक 300 बेड के अस्पताल में ओपीडी शुरू करने के दावे के बाद अमर उजाला ने लगातार अपनी पड़ताल में कहा कि तीन सौ बेड का अस्पताल फि लहाल शुरू नहीं हो सकता है, जिसके पीछे कारण अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव और स्टाफ का न होना बताया गया था।
अब सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने भी साफ कर दिया है कि जब तक उन्हें डॉक्टर नहीं मिल जाते, तब तक वह इस अस्पताल को शुरू नहीं कर सकते। कहा कि जिले में डॉक्टरों की मौजूदा कमी और तीन सौ बेड के अस्पताल के लिए स्टाफ की डिमांड वह शासन से पहले ही कर चुके हैं।