{"_id":"5de2dbd78ebc3e54c5490037","slug":"health-bareilly-news-bly386196925","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पत्नी को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पत्नी को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचा पति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आयुष्मान योजना के जरिये सरकार देश के आखिरी व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में जुटी है। मगर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार इस दावे की हवा निकालने में जुटे हैं। एक महिला की तबीयत बिगड़ी तो उसके पति ने तीन बार एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर कॉल की लेकिन हर बार उसे 20 मिनट बाद आने का जवाब मिला। करीब एक घंटे इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पति महिला को ठेले पर लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और इमरजेंसी में भर्ती कराया।
जोगीनवादा निवासी अब्दुल हसन की पत्नी बीना बेगम हाई ब्लडप्रेशर और डायबिटीज की मरीज हैं। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई तो पति अब्दुल ने 108 पर कॉल किया। उनसे कहा गया कि 20 मिनट में आते हैं। जब एंबुलेंस नहीं आई तो उन्होंने दोबारा फोन किया। ऐसा ही तीन बार हुआ लेकिन एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। इस बीच पत्नी की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। आखिरकार अब्दुल हसन उन्हें ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचे और उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया। मगर सीएमएस डॉ. टीएस आर्या का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।