{"_id":"5dcc6d838ebc3e5b6a3ebb0e","slug":"health-bareilly-news-bly3839163178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंट के ऊपर से ही मरहम पट्टी क्यों की.. जवाब दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंट के ऊपर से ही मरहम पट्टी क्यों की.. जवाब दीजिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। क्यारा सीएचसी में मंगलवार को जख्मी युवक की पैंट के ऊपर से ही मरहम पट्टी कर देने के मामले में सीएमओ विनीत कुमार शुक्ल ने सीएचसी स्टॉफ से स्प्ष्टीकरण मांगा है। वहीं, छुट्टी स्वीकृत न होने के बाद भी तीन डॉक्टरों के छुट्टी जाने पर भी जवाब मांग गया है।
क्यारा ब्लाक क्षेत्र के गांव इचोरिया निवासी उर्वेश मंगलवार सुबह चौबारी मेला जा रहा था। गांव के बाहर ही एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर वह घायल हो गया। उर्वेश के दाएं पैर में घुटने के नीचे काफ ी चोट आईं थी। इससे खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे क्यारा ब्लॉक के सीएचसी में भर्ती कराया। यहां मौजूद स्टॉफ ने पैंट के ऊपर से मरहम पट्टी कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामला समाचार पत्रों में छपने के बाद सीएमओ ने संज्ञान लिया। सीएमओ ने बताया कि मामले में जांच कराई गई है। सीएचसी में तैनात डॉक्टर सौरभ सिंह की ड्यूटी चौबारी मेले में लगाई गई थी। वह वहां ड्यूटी पर थे। सीएचसी में मौजूद फार्मासिस्ट ने उसकी मरहम पट्टी की है। इस पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं सीएचसी के तीन डॉक्टर छुट्टी चले गए हैं। जबकि उनकी छुट्टी स्वीकृति नहीं हुई। उनसे भी जवाब मांगा गया है।