फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

नेपाली महिला और बच्चे का मामला- नवजात की सुरक्षा पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में पेंच फंसा

Mon, 26 Aug 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। बदायूं रोड पर लावारिस मिले जच्चा-बच्चा को लेकर अमर उजाला में खबर छपने के बाद उसका असर दिखाई दिया। चौकी प्रभारी ने बच्चे की सुरक्षा का जायजा लिया और अब किसी अंजान के आने पर तत्काल सूचना देने को कहा। वहीं, गार्ड तैनात करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के पत्राचार में असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन

चार दिन पहले सुभाषनगर पुलिस ने महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला ने कुछ लोगों पर उसका बच्चा छीनने का आरोप लगाया था। अस्पताल में भी दो लोग उसका बच्चा लेने की फिराक में पहुंचे थे। रविवार को अमर उजाला में छपी खबर के बाद अस्पताल चौकी प्रभारी चमन ने अस्पताल के संबंधित वार्ड में जाकर बच्चा और मां का हाल देखा। अस्पताल स्टाफ से कहा कि अब कोई बच्चा मांगने आए तो उसे पहले बैठा लें और फिर उन्हें सूचना दे दें।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि महिला की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कोतवाली पुलिस को गार्ड देने के लिए लेटर लिखा था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि शनिवार को भी लेटर कोतवाली भेजा तो वहां उसे लेने से ही मना कर दिया गया। सीएमएस ने अज्ञात बच्चा चोरों की छानबीन के लिए अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे दिखवाने के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि महिला और बच्चे की हालत अभी नाजुक है। सीएमएस ने बताया कि महिला को एक यूनिट खून भी चढ़वाया जा चुका है। साथ ही बच्चा कम वजन का होने के कारण उसकी भी देखभाल की जा रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल ने बताया कि अस्पताल में ही चौकी होने के कारण अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत नहीं है। फिर भी उन्हें सीएमएस का पत्र नहीं मिला है, अगर ऐसी मांग की गई है तो अधिकारियों से वार्ता कर सहूलियत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घटनाक्रम के पांचवें दिन भी चाइल्ड लाइन ने सीडब्ल्यूसी के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. डीएन शर्मा को नेपाली महिला और बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। डॉ. शर्मा ने कहा कि वह सोमवार को इसकी रिपोर्ट तलब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed