फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

‘डू लिटिल तकनीक’ से बेहतर होगा इलाज, लगेंगी 500 मशीनें

Sun, 11 Aug 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। दूर दराज के इलाकों में स्थित सीएचसी-पीएचसी पर ‘डू लिटिल तकनीक’ के जरिये स्वास्थ्य विभाग बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं देने की तैयारी कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया आधुनिक मशीन के जरिये यह सुविधा मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार को 500 मशीनें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

विकास भवन में बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने बातचीत में बताया, यह मशीन एक टेक्नीशियन ऑपरेट करता है। मौके पर ही ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी समेत 16 से अधिक तरह की जांच के बाद तत्काल उनकी रिपोर्ट मिल जाती है। टेक्नीशियन उस रिपोर्ट को कमांड सेंटर को ट्रांसफर करेगा और वहां ऑनलाइन ही उपचार की जानकारी मिल जाएगी फिर वे दवाएं पास के सीएचसी या पीएचसी से ली जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि यह तकनीक टेली मेडिसिन की तरह काम कर करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर 500 मशीनें मांगी गई हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 को बताया एतिहासिक भूल
स्वास्थ्य मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के अनुच्छेद 370 को एतिहासिक भूल करार दिया। बोले- अब तक हमारी सरकारें देश की जनता से दोहरा रवैया अपना रही थीं। आयुष्मान भारत, आरटीई जैसी सुविधाएं भारत के अन्य प्रदेशों में लागू थीं लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोगों को इनका लाभ नहीं मिलता था। हमारे प्रधानमंत्री ने इसे खत्म कर दिया है, अब कश्मीर की भी तरक्की होगी और वहां के लोगों को भी सभी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed