फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल.. देखकर ही ठीक होने का अहसास दिलाए

Sun, 11 Aug 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को अफसरों के साथ 300 बेड के निर्माणाधीन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण कर सितंबर तक हर हाल में हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और वार्डों में एसी लगवाने के निर्देश दिए। कहा, अस्पताल ऐसा हो कि लोगों को देखकर ही ठीक होने का अहसास होने लगे।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे खुर्रम गौटिया स्थित मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया और सीएंडडीएस को इसे सितंबर तक हैंडओवर करने के निर्देश दिए। वहां, शेल्टर होम बनाने के नगर निगम के प्रस्ताव पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर आयुक्त अपने घर पर रखें, यहां नहीं बनेगा। दो पहिया और चार वाहनों के लिए पार्किंग अलग करने, ग्रीन बेल्ट विकसित करने और बायो मेडिकल वेस्ट के इंतजाम करने का निर्देश दिया। ड्रेनेज के खुले पाइप देखकर उन्हें कवर कराने को कहा और डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया। वार्ड में एसी लगवाने और सौंदर्यीकरण बेहतर कराने के निर्देश देते हुए बोले कि मरीजों को अस्पताल में फील गुड होना चाहिए, बाहर से ही लगे अब सही हो जाएंगे। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और हाईमास्ट की जगह हल्की लाइट लगाने को कहा। इस दौरान डीजी हेल्थ डॉ. पद्मावत, सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल और निर्माण एजेंसी के लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हैंडओवर होने के बाद यहां पीपीपी मोड पर अस्पताल, जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed