फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health

जिला अस्पताल में महिला को दौड़ाकर पीटा, मची भगदड़

Tue, 30 Jul 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
Health
बरेली। दुकान कब्जे के विवाद में मोहल्ले में झगड़ने के बाद दो पक्ष जिला अस्पताल में भी भिड़ गए और महिला को दौड़ाकर पीट दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस विवाद में पिता-पुत्री समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

केला बाग जटवारा मोहल्ला निवासी रंजीत सिंह की लाश एक मार्च को रेलवे ट्रैक पर मिली थी। कोर्ट के आदेश पर भाई राम सेवक ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसमें एफआर लगा दी। परिजन का आरोप है कि रंजीत ने साले के बेटे दिनेश को बचपन में अपने पास रख लिया था। बड़ा होने पर वह रंजीत की दुकान पर हक जमाने लगा, जिसको लेकर विवाद चल रहा है। रामसेवक का आरोप है कि सोमवार सुबह बेटी ममता के साथ अलखनाथ मंदिर से लौटते समय दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। सिर में तबल लगने से राम सेवक और ममता घायल हो गए। राम सेवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर में उनके परिजन एसएसपी से शिकायत के बाद दोबारा जिला अस्पताल पहुंचे। वहां दूसरे पक्ष के दो लोगों को देख रामसेवक पक्ष ने दौड़ा लिया। पुरुष तो भाग गया लेकिन पिंकी नाम की महिला को दौड़ाकर पकड़ लिया। पीटते हुए पुलिस चौकी ले गए, वहां कुछ देर बैठाने के बाद उसे छोड़ दिया गया। पिंकी का कहना है कि वह मारपीट में घायल अपनी शिवि को देखने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed