फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hazrat Saqlain Miyan last rites were performed at Dargah premises bareilly

Bareilly: हजरत सकलैन मियां हुए सुपुर्द-ए-खाक, आखिरी सफर में उमड़ा चाहने वालों का सैलाब, हर आंख हुई नम

Sun, 22 Oct 2023 02:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Oct 2023 02:20 PM IST
सार

हजरत शाह शराफत मियां की दरगाह के सज्जादानशीन हजरत सकलैन मियां का आखिरी दीदार करने के लिए रविवार को तांता लगा रहा। उनके आखिरी सफर में हजारों की तादाद में लोग शरीक हुए। उन्हें नम आखों से अंतिम विदाई दी। इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में नमाज-ए-जनाजा अदा की गई।

विज्ञापन
Hazrat Saqlain Miyan last rites were performed at Dargah premises bareilly
सकलैन मियां के जनाजे में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाहाबाद स्थित हजरत शाह शराफत मियां की दरगाह पर सज्जादानशीन सकलैन मियां का आखिरी दीदार करने के लिए रविवार को उनके चाहने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। सकलैन मियां कादरी 54 साल तक खानकाह शराफतिया के सज्जादानशीन रहे। उनके बारे में कहा जाता है कि वह पैदाइश से ही रुहानियत के मालिक थे। शुक्रवार को उनका विसाल हो गया था। रविवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह 10 बजे नमाज-ए-जनाजा अदा की गई। इसके बाद उनको दरगाह परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।  

विज्ञापन


रविवार सुबह से ही सकलैन मियां के मुरीदों की भीड़ जुटने करने लगी थी। जैसे ही जनाजा नमाज के लिए इस्लामिया मैदान ले जाया जाने लगा, तमाम लोग जारो कतार रो पड़े और नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। हर तरफ रंजो गम की लहर थी। सभी अपने पीर के साथ छोड़कर चले जाने का मलाल किसी न किसी तरह व्यक्त कर रहे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कोई कह रहा था मियां हुजूर हमें अनाथ कर गए, कोई बोला हुजूर इतनी जल्दी क्यों रुखसत हो गए हमें तो अभी ऐसी उम्मीद भी न थी।  इस माहौल के बीच दरगाह शरीफ से जनाजा मनिहारों की गली, कुतुबखाना चौराहा होता हुआ जिला परिषद मार्ग से इस्लामिया मैदान पहुंचा।  रास्ते भर हजारों अकीदतमंद किसी न किसी तरह से जनाजे के वाहन को छूकर अपने माथे से लगाने को बेचैन थे। 

इस जज्बाती और पुर-मलाल माहौल के बीच तमाम लोगों को अपने कपड़ों के तार तार होने की भी परवाह न थी। जनाजा जिस रास्ते से गुजर सड़क से लेकर मकान की छतों तक पर लोग आखिरी दीदार के लिए खड़े नजर आए। इस्लामिया कॉलेज मैदान पहुंचने के बाद साहबजादे शाह गाजी मियां सकलैनी ने मियां हुजूर के जनाजे की नमाज अदा कराई। 



दुआ के बाद जनाजा उसी रास्ते से वापस होता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचा। दरगाह परिसर में सकलैन मियां को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सकलैन मियां के इस आखिरी सफर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम भी स्थानीय नेताओं के साथ विदाई देने पहुंचे।

जंक्शन पर बढ़ाई गई सुरक्षा
शनिवार को अप-डाउन ट्रेनों से काफी संख्या में मुरीद पहुंचे तो जंक्शन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। रविवार को भी जंक्शन पर भीड़ रही। इसको देखते हुए प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए। इधर, अचानक ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के कारण यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

300 पुलिसकर्मी रहे तैनात
सकलैन मियां के जनाजे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट रही। 300 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिनमें से कुछ छतों पर भी तैनात रहे। तीन थाना प्रभारियों की भी तैनात की गई। कुतुबखाना इलाके में स्थित दरगाह से इस्लामियां कॉलेज तक पुलिस को मुस्तैद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed