Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Governor will inaugurate the IQAC and the library today she will also interact with the students.

शाहजहांपुर: विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी का आज लोकार्पण करेंगी राज्यपाल, विद्यार्थियों से भी होगा संवाद

Tue, 03 Nov 2026 10:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 10:49 AM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय आएंगी। वे पुस्तकालय और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का लोकार्पण करेंगी। राज्यपाल विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगी।

विज्ञापन
Governor will inaugurate the IQAC and the library today she will also interact with the students.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मंगलवार को पहली बार शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय आ रही हैं। राज्यपाल के स्वागत को लेकर सोमवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मॉकड्रिल कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। राज्यपाल विश्वविद्यालय में पुस्तकालय और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी सेल) का लोकार्पण करने के साथ विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगी। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि राज्यपाल समीक्षा बैठक करेंगी। इसमें विश्वविद्यालय के भवनों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी ली जाएगी। पंजीकृत छात्र छात्राओं की संख्या, पठन-पाठन का स्तर, शैक्षणिक कैलेंडर के अनुपालन तथा स्वीकृत शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों के सापेक्ष कार्यरत एवं रिक्त पदोंकी समीक्षा होगी। रिक्त पदों को भरने के लिए तैयार समयबद्ध कार्ययोजना की प्रगति भी जानी जाएगी। इसके अलावा वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं के संचालन, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, परीक्षा परिणाम घोषित करने और समर्थ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल डिग्री अपलोड करने की प्रगति की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


छात्राओं ने सजाई रंगोली 
राज्यपाल के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय का स्टाफ सुबह से तैयारियों में जुटा रहा। बीएड विभाग में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी को दुरुस्त किया गया। विभागों के बाहर छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। सभागार में राज्यपाल छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगी। इसके बाहर गुलाब और गेंदे के फूलों से रंगोली बनाई गई है। परिसर में साफ-सफाई का काम भी चलता रहा। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने मॉकड्रिल कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने सभागार की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

डीएम ने लिया जायजा
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यपाल के मंगलवार को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम तथा राज्यपाल के आगमन और प्रस्थान से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही रिलायंस पावर प्लांट स्थित हेलीपैड और विश्वविद्यालय के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 

डीएम ने अधिकारियों को राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत आदि मौजूद रहे।

भारी वाहन परिवर्तित मार्गों से गुजरेंगे
  • यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित रखने के लिए यह व्यवस्था तीन नवंबर को सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। 
  • सीतापुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को गुरी चौकी, जबकि बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को नगरिया मोड़ चौकी पर रोका जाएगा। फर्रुखाबाद/परशुरामपुरी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पिपरौला चौकी और शाहाबाद की ओर से आने बाले वाहनों को थाना सेहरामऊ दक्षिणी की सीमा पर रोका जाएगा
  • इसी तरह राजघाट चौकी से जिला अस्पताल की ओर आने वाले वाहनों को दुर्गा फ्लोर मिल के पास और नहर पुलिया पर रोका जाएगा। सीओ यातायात रनवीर सिंह ने वाहन चालकों से निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करने और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
  • हाईवे की कराई मरम्मत रोजा। राज्यपाल के आने की सूचना पर रिलायंस टाउनशिप से हरदोई बाइपास चौराहे तक सड़क की मरम्मत का कार्य किया गया। हालांकि मैटीरियल गेट से टाउनशिप तक अब भी गड्ढे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed