फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hariyali Teej is today; married women will observe a fast for enduring marital bliss amidst the auspicious Shiva-Siddhi Yoga.

Bareilly News: हरियाली तीज आज, शिव-सिद्धि योग में सुहागिनें रखेंगी अखंड सौभाग्य का व्रत

Sat, 15 Aug 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 15 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej is today; married women will observe a fast for enduring marital bliss amidst the auspicious Shiva-Siddhi Yoga.
बरेली। सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाएगी। इस वर्ष यह पर्व उदया तिथि के अनुसार शनिवार को पड़ रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।
विज्ञापन

पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि तृतीया तिथि 14 अगस्त को शाम 6:40 बजे से शुरू होकर 15 अगस्त को शाम 5:28 बजे तक रहेगी। हरियाली तीज पर शिव और सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। शनिवार को सुबह 7:07 बजे तक शिव योग रहेगा, इसके बाद पूरे दिन सिद्धि योग व्याप्त रहेगा। मान्यता है कि शिव योग आध्यात्मिक उन्नति देता है, जबकि सिद्धि योग कार्यों में सफलता और विजय प्रदान करता है।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, समर्पण और वैवाहिक सुख का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed