{"_id":"5a08a5944f1c1b8d698bb037","slug":"happiness-over-natal-death-in-child-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में नवजात की मौत पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में नवजात की मौत पर हंगामा
बरेली।
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
हंगामा करते लाोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में रविवार शाम एक नवजात की मौत पर घरवालों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही हुई है और गलत इंजेक्शन लगाया गया है। शनिवार को महिला अस्पताल में जन्म लेने के बाद बच्चे को रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया था। तीन बेटियों के बाद बेटा होने से परिवार में जश्न का माहौल था लेकिन उसकी मौत से घरवाले टूट गए। करीब तीन घंटे तक वार्ड में हंगामा होता रहा।
बदायूं रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास रहने वाले राजीव पाठक ने अपनी गर्भवती पत्नी लक्ष्मी पाठक को महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां शनिवार शाम सामान्य प्रसव से बच्चे का जन्म होने के बाद नवजात को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भेज दिया गया। बच्चे को तेज बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ थी। लिहाजा उसे एनआईसीयू में रखा गया। आरोप है कि डॉक्टराें को सूचना दी गई थी कि बच्चे को तकलीफ बढ़ रही है, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। बच्चे को टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया तो उसकी हालत और बिगड़ गई। शाम साढ़े आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएस गुप्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घरवालों से लिखित में शिकायत मांगी है। पुलिस के पहुंचने पर बवाल थमा।