फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hangama

आधार कार्ड कैंप में भी छात्रनेताओं की गुंडई!

Thu, 29 Jan 2015 01:02 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 29 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में आधार कार्ड कैंप में बुधवार को छात्रनेताओं ने जमकर हंगामा किया। पहले कार्ड बनवाने की जिद को लेकर इनका टेक्निकल टीम से विवाद हो गया। छात्रनेताओं का आरोप था कि यहां कालीबाड़ी के लोगों के ही आधार कार्ड बन रहे हैं। इसके लिए कॉलेज में पुलिस लगाई गई है, जो गलत है। विवाद होने के बाद कैंप प्रभारी डॉ. एके सिंह ने प्राचार्य से शिकायत की। इसमें कहा गया कि फार्म जमा करने की तरह ही आधार कार्ड बनवाने में भी दखलंदाजी होगी तो कैंप बंद करना पड़ेगा। इससे कर्मचारियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों का नुकसान होगा। छात्रनेताओं के आरोप पर उन्होंने कहा कि कालीबाड़ी से कर्मचारियों के परिजन ही आधार कार्ड बनवाने आ रहे हैं।
विज्ञापन


------------
फोटो.....
डॉ. वीडी यादव को विदाई दी
बरेली। बरेली कॉलेज के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. वीडी यादव के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई। प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने कहा कि रिटायर होने के बाद भी वह अन्य तरीकों से सेवाएं देते रहेंगे। डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि इनके कार्यकाल में कंप्यूटराइज्ड लाइब्रेरी सिस्टम शुरू हआ। इस मौके पर डॉ. एसके शर्मा, डॉ. शकुंतला सिंह और चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------

तीन दिनी वर्कशॉप 13 फरवरी को
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा व सहबद्ध संकाय के ऑडिटोरियम में 13 फरवरी को तीन दिनी वर्कशॉप होगी। ‘क्वालिटी एजूकेशन : एन इनवेस्टमेंट फॉर अवर फ्यूचर’ के लिए होने वाली वर्कशॉप में सभी कॉलेजों के नैक या आईक्यूएसी इंचार्ज का आना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed