फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hangama

टैक्स वसूली के खिलाफ आटो चालकों ने किया चक्का जाम, हंगामा

Wed, 10 Dec 2014 07:26 PM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 10 Dec 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
hangama

नगर निगम के टैक्स वसूलने और ठेकेदार के गुर्गों द्वारा मारपीट के खिलाफ बुधवार को आटो, टेंपो चालकों ने चक्का जाम कर करीब दो घंटे खूब हंगामा किया। आटो चालकों का गुस्सा तब बढ़ा जब ठेकेदार के एक गुर्गे ने यूनियन नेता को गोली मारने की धमकी दी। उसके खिलाफ तहरीर भी थाना बारादरी में दी गई है।

विज्ञापन

टैक्स के नाम पर नगर निगम द्वारा आटो चालकों से छह सौ रुपये और टेंपो से करीब 864 रुपये वसूले जा रहे हैं। वसूली के लिए ठेका एक प्राइवेट फर्म मैसर्स पाल इंटरप्राइजेज संजय नगर को दिया गया है। आटो चालक अभी टैक्स देने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले आटो स्टैंड बनाए जाएं और उसके बाद टैक्स लिया जाए। आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गे टैक्स के रुपये नहीं देने पर चालकों के साथ अभद्रता और मारपीट कर रहे हैं। मंगलवार को यूनियन नेता व चालकों ने नगर आयुक्त का पुतला भी फूंका था।
विज्ञापन

बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे ठेकेदार द्वारा ईसाइयों की पुलिया और सैटेलाइट के बीच रोड पर काउंटर लगाया था। जहां आटो चालकों से टैक्स वसूला जा रहा था। आरोप है कि वसूली का विरोध करने वाले चालकों के साथ मारपीट की गई और आटो के शीशे तोड़ दिए। इसका पता लगने पर आटो चालक कल्याण सोसाइटी अध्यक्ष अकीलुद्दीन व महासचिव गुरदर्शन सिंह पहुंच गए। उन्होंने 12 दिसंबर कमिश्नर से वार्ता होने तक वसूली बंद करने को मना किया। कहासुनी होने पर ठेकेदार के एक गुर्गे ने गुरदर्शन को जान से मारने की धमकी दे दी। इससे आटो चालकों के गुस्से का लावा फूट पड़ा। मौजूद चालकों ने अपने टेंपो रोड पर खड़े करके हंगामा शुरू कर दिया। उधर से गुजरने वाले आटो से सवारियां उतारकर खड़े करा दिए गए। इससे कुछ ही देर में शाहजहांपुर रोड पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। खबर मिलने पर थाना बारादरी के एसएसआई अनिल सिरोही जगतपुर चौकी इंचार्ज राजाराम यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले चालकों समझाने की कोशिश की। नहीं माने तो धमकाकर रोड से हटा दिया। इसके बाद ट्रैफिक चालू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मेयर साहब स्टैंड देने का वायदा कर चुके हैं। नगर निगम पहले स्टैंड दे फिर टैक्स वसूले। दूसरे ठेकेदार के गुंडों को बैठाना बंद करे। स्टैंड के बगैर वसूली की गई तो चक्का जाम कर देंगे। मेरे साथ कोई घटना होती है तो इसका जिम्मेदार संबंधित ठेकेदार होगा।
--- गुरदर्शन सिंह, महासचिव आटो चालक कल्याण सोसायटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed