फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Half an hour due to the blockage of the railway track, soldiers are going to Ladakh trapped in Meeranpur Katra

रेलवे ट्रैक ब्लॉक होने से आधा घंटे मीरानपुर कटरा में फंसे लद्दाख जा रहे फौजी

Fri, 19 Jun 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Half an hour due to the blockage of the railway track, soldiers are going to Ladakh trapped in Meeranpur Katra
जैतीपुर क्रॉसिंग पर फंसा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दिल्ली से फोन घनघनाए तो मुरादाबाद मंडल के अफसरों में मची खलबली
विज्ञापन

जैतीपुर क्रॉसिंग पर टायर फटने से फंस गया था ट्रक, चार घंटे खड़ी रहीं ट्रेनें

फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर स्टेशन के पास जैतीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार सुबह चार बजे टायर फटने से एक ट्रक डाउन लाइन पर फंस गया। इस वजह से जम्मू जा रही मिलिट्री स्पेशल समेत चार मालगाड़ियां रोक दी गईं। मिलिट्री स्पेशल करीब आधा घंटा तक मीरानपुर कटरा स्टेशन पर खड़ी रही। भारत-चीन सीमा पर तनाव के चलते लद्दाख जा रहे फौजियों की ट्रेन आधा घंटा तक रुकने की सूचना दिल्ली हेडक्वार्टर को मिली तो वहां से मुरादाबाद रेलवे मंडल के अधिकारियों से संपर्क किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अप लाइन का ट्रैक क्लियर कर मिलिट्री स्पेशल को रवाना किया गया, जबकि डाइन लाइन की ट्रेनें चार घंटे तक खड़ी रहीं।

बिलपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास स्थित जैतीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे एक ओवरलोड ट्रक दातागंज की ओर जा रहा था। डाउनलाइन पर पहुंचते ही ट्रक के पिछले पहिये का टायर फट गया, जिसकी वजह से ट्रक ट्रैक के बीच में फंस गया। ट्रैक के बीच ट्रक फंसने की सूचना पर लखनऊ की ओर जाने वाली करीब आधा दर्जन गुड्स ट्रेनों को टिसुआ, पितांबरपुर, रसुइया, बरेली कैंट और जंक्शन पर रोक दिया गया। लद्दाख जा रहे सैनिकों की मिलिट्री स्पेशल ट्रेन को मीरानपुर कटरा स्टेशन पर रोक दिया गया। मामले की सूचना अफसरों को मिली तो मौके पर पहुंची तकनीशियन की टीम की देखरेख में मिलिट्री स्पेशल ट्रेन को करीब आधा घंटा बाद लुक एंड गो कॉशन देकर गुजारा गया। इसके बाद क्रेन मंगाकर करीब चार घंटे बाद ट्रक को ट्रैक से हटाया जा सका। तब डाउन लाइन पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed