{"_id":"5ea9d1928ebc3e906c6ee8c9","slug":"hajipur-guarded-and-tight-movement-completely-closed-bareilly-news-bly4042682156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजियापुर पर पहरा और कड़ा आवाजाही पूरी तरह की बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजियापुर पर पहरा और कड़ा आवाजाही पूरी तरह की बंद
विज्ञापन
हजियापुर क्षेत्र में आने-जाने वालों का नाम पता नोट करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पुलिस-पीएसी तैनात, कड़ी निगरानी में सिर्फ दूध-सब्जी वालों को ही इजाजत
विज्ञापन
दिन भर मुस्तैद रहे अफसर, डीएम-एसएसपी ने भी लिया जायजा
बरेली। कोरोना संक्रमित झोलाछाप की मौत से पहले ही सील किए जा चुके हजियापुर में सख्ती और बढ़ा दी गई है। कड़ा पहरा होने की वजह से बाहर से किसी का यहां आना-जाना मुमकिन नहीं है। बस्ती के लोगों के भी बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। दूध-सब्जी वालों को भी बगैर पड़ताल के नहीं आने-जाने दिया जा रहा है।
हजियापुर के हर रास्ते पर बैरियर लगाकर पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है। मॉडल टाउन के सामने वाला मुख्य मार्ग ही आवागमन के लिए खोला गया है। इसमें भी सिर्फ दूध, सब्जी वालों को नाम-पता और नंबर नोट करके भेजा जा रहा है। दरअसल, हजियापुर में मंगलवार रात कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इसके बाद कोरोना संक्रमित के घर से थोड़ी ही दूर रहने वाले बुजुर्ग पूरनलाल की बुधवार सुबह आठ बजे मौत हो गई। हालांकि वह काफी समय से बीमार थे। दोपहर के वक्त उनके बेटे और दामाद ने पुलिस चौकी आकर अंतिम संस्कार की अनुमति ली। चौकी पर बैठे एसीएम रोहित यादव ने चंद लोगों के ही शव यात्रा में जाने की अनुमति दी। बस्ती के कुछ लोगों के पशु बीमार थे तो उन्हें भी उपचार की सशर्त अनुमति मिली। एसीएम और इस्पेक्टर नरेश त्यागी पूरे दिन चौकी पर कैंप किए रहे। बाद में एएसपी अभिषेक वर्मा भी आ गए। डीएम नितीश कुमार और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय दोपहर दो बजे चौकी पहुंचे और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुपुर्देखाक के वक्त विशेष टीम को छोड़कर कोई अंदर न जाने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर मुस्तैद रहे अफसर, डीएम-एसएसपी ने भी लिया जायजा बरेली। कोरोना संक्रमित झोलाछाप की मौत से पहले ही सील किए जा चुके हजियापुर में सख्ती और बढ़ा दी गई है। कड़ा पहरा होने की वजह से बाहर से किसी का यहां आना-जाना मुमकिन नहीं है। बस्ती के लोगों के भी बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। दूध-सब्जी वालों को भी बगैर पड़ताल के नहीं आने-जाने दिया जा रहा है।