{"_id":"60d7560d2cd68771c344dc3f","slug":"hafiz-faizan-raza-sent-to-jail-announced-to-give-one-crore-to-one-who-beheaded-swami-darshan-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: हाफिज फैजान रजा को भेजा जेल, स्वामी दर्शन भारती के सिर कलम करने वाले को एक करोड़ देने का किया था एलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: हाफिज फैजान रजा को भेजा जेल, स्वामी दर्शन भारती के सिर कलम करने वाले को एक करोड़ देने का किया था एलान
Sat, 26 Jun 2021 10:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:00 PM IST
सार
शुक्रवार को हाफिज फैजान के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनमें एक वीडियो में हाफिज फैजान स्वामी दर्शन भारती का सिर कलम करके लाने वाले को एक करोड़ का इनाम देने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
हाफिज फैजान रजा
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सांप्रदायिक सद्भाव खराब करने और आईटी एक्ट के आरोपी सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष बिहारमान नगला निवासी हाफिज फैजान रजा को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उसने उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती के सिर कलम करके लाने वाले को एक करोड़ का इनाम देने का एलान किया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को हाफिज फैजान के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनमें एक वीडियो में हाफिज फैजान स्वामी दर्शन भारती का सिर कलम करके लाने वाले को एक करोड़ का इनाम देने की बात कह रहा है। साथ ही उसने दर्शन भारती को खुली बहस की चुनौती देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
हाफिज फैजान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ देर बाद ही चर्चा में आ गया। शाम को थाना इज्जतनगर में एसआई इशरत अली की ओर से उसके खिलाफ आईटी एक्ट और समाज में वैमनस्यता फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें आरोप लगाया कि फैजान के इस कृत्य से लोगों में आक्रोश है और उनमें हिंदू-मुस्लिम के विभेद की भावना पैदा हुई है। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन