फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hacker extorted ten lakh rupees by making obscene videos of man in bareilly

Cyber Crime: लिंक पर क्लिक करते ही हैक हो गईं आईडी, हैकर ने अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 10 लाख रुपये

Mon, 01 May 2023 05:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 May 2023 05:10 PM IST
सार

बरेली में एक युवक को अनजान लिंक पर क्लिक करना महंगा पड़ गया। उसकी सभी आईडी हैक कर ली गईं। इसके बाद हैकर ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। 

विज्ञापन
Hacker extorted ten lakh rupees by making obscene videos of man in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

अनजान लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। यह साइबर अपराधियों का जाल हो सकता है। साइबर अपराधी इसी तरह के लिंक भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। बरेली में साइबर अपराधियों ने एक युवक को जाल में फंसाकर तीन महीने में उससे 10 लाख रुपये वसूल लिए।  

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के युवक को अनजान लिंक पर क्लिक करना महंगा पड़ गया। उसकी सोशल मीडिया की सभी आईडी हैक कर ली गईं। इसके बाद हैकर ने नग्न लड़कियों के साथ उसका अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख रुपये वसूल लिए।

विज्ञापन

अनजान नंबर से आया था लिंक 

पीड़ित युवक ने बताया कि एक अनजान नंबर से उसके पास लिंक आया था। लिंक पर टच करते ही एक एप डाउनलोड हो गया। इसके बाद युवक के नंबरों से बनीं सभी आईडी हैक हो गईं। हैकर ने नग्न अवस्था में लड़कियों के साथ उसके फोटो एडिट कर वीडियो बनाकर भेजे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों को भेजे अश्लील वीडियो 

अश्लील वीडियो और फोटो देख युवक के होश उड़ गए। हैकर ने ब्लैकमेल कर उससे फरवरी से अप्रैल तक करीब दस लाख रुपये वसूले। हाल ही में हैकर ने 3.5 लाख रुपये और मांगे तो उसने मना कर दिया। हैकर ने उसके एडिटेड फोटो और वीडियो उनके रिश्तेदारों को भेजना शुरू कर दिया। 

चंद घंटे की दुल्हन की कहानी: पिता-भाई ने गला दबाया, मुंह में डाला तेजाब; फेरों के विरोध पर महिलाओं ने की पिटाई

पीड़ित युवक ने रविवार को एसपी सिटी के यहां शिकायत की। उनके आदेश पर कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि साइबर क्राइम के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। अधिकतर लोग शर्म के कारण शिकायत भी नहीं करते हैं।

ये बरतें सावधानी

  • किसी को आधार कार्ड या पैनकार्ड की डिटेल न दें।
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
  • रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद रखें।
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
  • cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed