{"_id":"6944652eebb96eb6e7061e04","slug":"hacked-a-phone-by-sending-a-link-stole-five-lakh-rupees-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2999-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लिंक भेजकर फोन किया हैक, उड़ाए पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लिंक भेजकर फोन किया हैक, उड़ाए पांच लाख रुपये
विज्ञापन
गैस सिलिंडर के कनेक्शन की केवाईसी करने के नाम पर लिया झांसे में
भमोरा। गैस सिलिंडर के कनेक्शन की केवाईसी करने के नाम पर ठग ने पीड़ित के मोबाइल फोन को हैक कर उसके खाते से पांच लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार, इफको टाउनशिप निवासी शिवपाल ने बताया कि 12 दिसंबर सुबह व्हाट्सएप पर फोन आया। इसमें ठग ने खुद को गैस सिलिंडर कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कनेक्शन की केवाईसी करने की बात कही। जिस पर पीड़ित उसके झांसे में आ गया। ठग ने एक लिंक भेजा, जिसे पीड़ित ने क्लिक कर दिया। इसके बाद उसके दो बैंक खातों से लगभग पांच लाख रुपये कट गए। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
एप के जरिए 70 हजार की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
मीरगंज। थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में एक महिला के खाते से यूपीआई के माध्यम से साइबर ठग ने 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता मधु पुत्री राकेश गिरी ने बृहस्पतिवार को पुलिस और साइबर सेल को भेजे शिकायतीपत्र में बताया कि 20 अगस्त को दोपहर में फोन-पे पर यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 70,000 रुपये किसी व्यक्ति ने निकाल लिए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद
-- -- -- -