{"_id":"5df542e78ebc3e87c70dcd0d","slug":"haadsa-bareilly-news-bly3879864158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में भरे पानी में उतरा करंट, राहगीरों को लगे झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली में भरे पानी में उतरा करंट, राहगीरों को लगे झटके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मढ़ीनाथ स्थित शिव नगर कालोनी की गली में भरे बरसाती पानी में शनिवार सुबह करंट उतर आया। जिससे आसपास से गुजर रहे राहगीरों को तेज झटके लगे तो एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और फाल्ट सही करने आई बिजली टीम को दौड़ा लिया।
शिवनगर में गली नंबर चार में लगे खंभे से शनिवार सुबह गली में भरे पानी और कीचड़ में करंट उतर आया। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को करंट के झटके लगे तो अफरातफरी मच गयी। आसपास के घरों में नल और टंकियों में भी अर्थ आने से लोगों में दहशत फैल गई। लोगों के सामने ही यहां से गुजर रही एक गाय ने भी तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। सूचना पर सुभाषनगर उपकेंद्र से सप्लाई बंद कराई गई। इससे पहले भी इस इलाके में कई पशुओं की करंट से मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और नगर निगम को सूचना देकर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों को स्थानीय लोगों ने दौड़ा लिया। काफी समझाने के बाद वो शांत हुए। किसी तरह फाल्ट दूर कर करेंट सही किया गया। निगम की टीम मौके पर जाकर गाय का शव ले आई।