{"_id":"5e7cf1e18ebc3e775269b5ff","slug":"gutka-gets-double-as-soon-as-ban-bareilly-news-bly4008650120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटका पर प्रतिबंध लगते ही दोगुनी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटका पर प्रतिबंध लगते ही दोगुनी वसूली
विज्ञापन
Gutkha
एफएसडीए ने मारे छापे, बिक्री करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बरेली। सरकार ने कोरोना वायरस के चलते गुटका, पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। छोटे दुकानदार और खोखों वालों ने इसका फायदा उठाते हुए गुटका, पान मसाला पर दोगुने दाम वसूलना शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही एफएसडीए विभाग ने प्रमुख डीलरों के यहां छापा और चेतावनी दी कि बिक्री करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
गुरुवार सुबह से ही गली-मोहल्लों और बाजारों में छोटे दुकानदारों ने गुटका, पान मसाला कीमत दोगुनी कर दी। जिला अभिहित डीआर मिश्रा ने इसकी जानकारी मिलते ही टीमें गठित कर राजेंद्रनगर और आसपास क्षेत्रों में छापे लगवाए, चेक किए। मगर इन प्रतिष्ठानों पर गुटका, पान मसाला की बिक्री नहीं मिली। मिश्रा ने कहा कि गुटका, पान मसाला बिक्री करने वालों पर धारा 3/7 के तहत कार्रवाई होगी। संवाद