फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GST evasion of 87 lakh unearthed; two accused arrested.

Bareilly News: 87 लाख रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
GST evasion of 87 lakh unearthed; two accused arrested.
बरेली। प्रेमनगर पुलिस ने फर्जी फर्म के माध्यम से 87.04 लाख रुपये जीएसटी चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास-ऑन कर यह धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार ने एक मार्च को प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पीएस ट्रेडर्स नामक फर्जी फर्म के जरिये धोखाधड़ी का आरोप था। आरोपियों ने फर्जी नाम-पते पर व्यापार स्थल दिखाकर बिना वास्तविक माल की आपूर्ति के फर्जी बिल तैयार किए। इसके बाद उन्होंने बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट पास-ऑन कर जीएसटी विभाग को कुल 87,04,603.44 रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर चौराहे से पुष्पेंद्र और ओम सिंह उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। पुष्पेंद्र फरीदपुर के चौडेरा रमपुरा रतन गांव का निवासी है। ओम सिंह क्योलड़िया के जवेदा जवेदी गांव का रहने वाला है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने परिवार की जीविका चलाने के लिए यह कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि अभियुक्तों ने पीएस ट्रेडर्स नाम की फर्जी फर्म बनाई थी। उन्होंने इस फर्म के लिए फर्जी नाम और पते का इस्तेमाल किया। बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के फर्जी बिल बनाए गए। इन बिलों के आधार पर बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया गया। इससे जीएसटी विभाग को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed