{"_id":"5d3770988ebc3e6cd666d89e","slug":"gree-india-bareilly-news-bly369676585","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाउनशिप में लगाए 88 प्रजातियों के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाउनशिप में लगाए 88 प्रजातियों के पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर को इक्रो फ्रैंडली बनाने के लिए बीडीए क्रेडाई के साथ सघन पौधरोपण अभियान चला रहा है। मोबाइल एप के जरिए आम लोगों को पेड़ और ट्री गार्ड भी बांटे जा रहे हैं। मंगलवार को फरीदपुर रोड ुप इंटरनेशनल सिटी में पौधरोपण हुआ। बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने बतौर मुख्य अतिथि चंदन का पौधा लगाकर कार्यक्रम शुरू किया।
विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला, पंजाब नेशनल बैंक के डीजीएम पीके जैन, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्राधिकारी रोहित सिंह ने बरगद, जामुन और आम के पौधे रोपे। कॉम्पीटेंट ग्रुप के एमडी विपिन अग्रवाल ने बताया कि इंटरनेशनल सिटी में आम, चंदन, नीम, गुलमोहर, अलस्टोनिया, कदंब, अमलतास, कचनार आदि प्रजाति के दो हजार पौधे रोपे जाएंगेे। ग्रुप डायरेक्टर राजकुमार खंडेलवाल ने बताया कि टाउनशिप में 88 प्रजाति के पौधे लगे हैं। इंटरनेशनल सिटी स्कूल के स्टूडेंट्स ने भी पौधरोपण किया। अतिथियों को पौधे भेंट किए गए। बीडीए के एक्सईएन जहीरूद्दीन, जेई सुनील शर्मा, एई वीपी सिंह, क्रेडाई के राजेश गुप्ता, परेश अग्रवाल आदि ने भी पौधे लगाए।