फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Greater Bareilly If you have received less compensation you will be able to file objection till 28th

ग्रेटर बरेली: जमीन अधिग्रहण का कम मुआवजा मिला, तो 28 फरवरी तक दाखिल कर सकेंगे आपत्ति

Tue, 18 Feb 2025 10:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 10:27 AM IST
सार

ग्रेटर बरेली के लिए अधिकतर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। बीडीए ने गांव इटौआ, नवदिया झादा, मोहनपुर और बालीपुर अहमदनगर की जमीनों का अधिग्रहण किया है।

विज्ञापन
Greater Bareilly If you have received less compensation you will be able to file objection till 28th
ग्रेटर बरेली आवासीय योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर बरेली के लिए अनिवार्य भूमि अधिग्रहण के बदले जिनको कम मुआवजा मिला है, वे 28 फरवरी आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। ऐसे मामलों की सुनवाई भूमि अर्जन पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी जिलाधिकारी करेंगे। 

विज्ञापन


बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ग्रेटर बरेली आवासीय परियोजना के लिए अधिकतर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। बीडीए ने गांव इटौआ, नवदिया झादा, मोहनपुर और बालीपुर अहमदनगर की जमीनों का अधिग्रहण किया है। बीडीए की टाउनशिप आने से पहले बालीपुर अहमदनगर के गाटा संख्या 184 से 24 लोगों ने किसान से प्लॉट खरीद लिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में स्पा सेंटर पर छापा: अंदर का माहौल देखकर दंग रह गई पुलिस, चार युवक और दो युवतियों को पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लोगों ने वह प्लॉट 6000 से 6600 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से खरीदा था। अब उस जमीन को बीडीए ने अधिग्रहण कर लिया है। इन लोगों को बीडीए ने 4800 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा तय किया। इससे वह परेशान हैं कि जिस दर जमीन खरीदी है, उतना भी पैसा नहीं मिल रहा है। 

प्लॉट खरीदने वालों का दर्द 
पवन बिहार के जितेंद्र गंगवार ने बताया कि पत्नी संध्या गंगवार ने मार्च 2021 में 105 वर्ग मीटर का प्लॉट 6600 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से बालीपुर अहमदनगर में लिया था। नींव भरवाई थी और दो फुट की बाउंट्री कराई। बीडीए के गजट से पता लगा कि हमारे गाटा संख्या 184 के लिए 4800 रुपये प्रति वर्ग मीटर का मुआवजा तय किया गया। इतने कम मुआवजे पर जमीन लेकर 32000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से भूखंड बेचे जा रहे हैं। हम यही चाहते हैं कि सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा हमें दिया जाए।

ग्रीन पार्क कॉलोनी के हेमंत कुमार ने कहा कि मैंने अपने दो बेटों रजत मुनीम और निखिल मुनीम के नाम चार साल पहले बालीपुर अहमदनगर में 165 गज का भूखंड खरीदा था। बैंक से ऋण लिया था। उसका ब्याज और किस्त भर रहे हैं पर अब न प्लाॅट हमारे पास है न ही मुआवजा। बीडीए ने 4800 रुपये वर्ग मीटर की दर से वहां का मुआवजा तय किया। बीडीए उस भूखंड को 32,000 रुपये वर्ग मीटर बेच रहा है तो हमें कम से कम इतना मुआवजा तो मिले की हम कहीं और भूखंड खरीद सकें। मुआवजा के लिए डीएम के पास आवेदन किया है।

डीएम से कर चुके हैं मांग 
इन गांवों की सभी जमीनें कृषि में दर्ज थी। इसलिए बीडीए ने 1200 रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से उसके चार गुना 4800 रुपये मुआवजा दिया है। किसानों ने मुआवजा ले लिया लेकिन जिन लोगों ने उन किसानों से महंगे दाम पर प्लॉट लिया, उनका नुकसान हो रहा है। यह लोग तीन दिन पहले डीएम से मिले और कहा कि जिस दर से उन्होंने जमीन खरीदी थी, उसका चार गुना मुआवजा दिया जाए। 

बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने कहा कि अधिग्रहण के अधिनियम के अनुसार ग्रेटर बरेली आवासीय परियोजना के लिए जमीनें हासिल की गई है। जिनको कम मुआवजा मिला  है, वह 28 तक आवेदन कर सकते हैं। उनके आवेदनों पर डीएम फैसला करें। 

नई टाउनशिप के लिए सर्वे करा रहा बीडीए
पीलीभीत मार्ग के किनारे बीडीए की नई आवासीय परियोजना के लिए गांव बरकापुर, रूपापुर, मोहरनियां और नवदिया कुर्मियान में सर्वेक्षण शुरू किया गया है। इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। अणुपुरा जागीर, आसपुर खूबचंद, कुम्हरा, कलापुर और हरहरपुर में जमीन के लिए पहले से ही सर्वे चल रहा है। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि अगर प्राधिकरण चिह्नित जमीनों का अधिग्रहण करता है तो उसके बदले भूमि स्वामियों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed