फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   grant

अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में विकास के लिए 42 करोड़ रुपये स्वीकृत

Thu, 29 Jan 2015 01:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 29 Jan 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत शासन स्तर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में बरेली में विभिन्न कार्यों के लिए करीब 42 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। अब इन पर केंद्र सरकार के स्तर पर मुहर लगनी है। इस राशि से कस्तूरबा स्कूलों के विकास कार्य-नए ब्लाकों का निर्माण एवं अल्पसंख्यक बहुल गांवों के स्कूलों में नए सिरे से शौचालय, रिठौरा स्थित सीएचसी का निर्माण, पुराने आईटीआई का आधुनिकीकरण आदि शामिल हैं। डीएम संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


लखनऊ हाईवे की समस्या शासन के समक्ष रखेंगे : डीएम
बरेली (ब्यूरो)। शुक्रवार को लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नेशनल हाइवे के कार्यों पर बैठक होगी। उसमें एनएचएआई के चेयरमैन भी भाग लेंगे। डीएम संजय कुमार ने कहा कि जिले में लखनऊ हाइवे के निर्माण में बरती जा रही सुस्ती सरीखे गंभीर विषय को रखा जाएगा ताकि लखनऊ-बरेली के बीच सड़क संपर्क व्यवस्था तेजी से सुधरे। बड़ा बाईपास निर्माण पूरा होने के बाद बरेली शहर को जाम के झाम से बचाने को इस हाइवे का दुरुस्त और शेष बचे काम का तेजी से पूरा किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


बंदियों को सुधारने पर निजी संस्थाओं का सहयोग लेंगे
बरेली (ब्यूरो)। बंदियों के सुधार के लिए जिला स्तर पर गठित अनुश्रवण समिति की पहली बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें केंद्रीय और जिला जेल अधिकारियों के अलावा समाजसेवी और निजी संगठन के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बंदियों के कौशल विकास, शिक्षा, रोजगार आदि पर निजी संगठनों का सतत सहयोग लेना तय हुआ। बैठक में फैसल अनीस, सलीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed