फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GPCA-B wins Sub-Junior Group thanks to Paras's performance.

Bareilly News: पारस के दम पर जीता जीपीसीए-बी सब-जूनियर ग्रुप

Thu, 15 Oct 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 15 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
GPCA-B wins Sub-Junior Group thanks to Paras's performance.
बरेली। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में बुधवार को जीपी क्रिकेट अकादमी के सब-जूनियर ग्रुपों के बीच मुकाबला हुआ। जीपीसीए-बी सब-जूनियर ग्रुप की टीम ने जीपीसीए सब-जूनियर ग्रुप की टीम को शिकस्त दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जीपीसीए-बी सब-जूनियर ग्रुप की टीम ने निर्धारित 17 ओवरों में पांच विकेटों के नुकसान पर 103 रनों की स्कोर बनाया। पारस ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए 47 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। इसमें 10 चौके भी शामिल रहे। वहीं, जीपीसीए सब-जूनियर ग्रुप के नाभ तुषियार ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट झटके।
विज्ञापन

जवाबी पारी में जीपीसीए सब-जूनियर ग्रुप की टीम 17 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 96 रन ही बना सकी। अभिनव राठौर ने संघर्षपूर्ण पारी में 34 गेंदों पर 37 रन बनाए और नीलेश सिंह ने 11 रनों का योगदान दिया। जीपीसीए-बी सब-जूनियर ग्रुप के विजय राज आनंद और पारस पटेल ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले पारस पटेल को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। इस मैच को देखने के लिए खेल प्रेमी और अकादमी के सदस्य मैदान पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed