{"_id":"68dedfc6bea84231500d4195","slug":"gp-cricket-academy-won-the-trophy-by-defeating-srms-by-41-runs-bareilly-news-c-4-vns1074-738032-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसआरएमएस को 41 रनों से हराकर जीपी क्रिकेट अकादमी ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसआरएमएस को 41 रनों से हराकर जीपी क्रिकेट अकादमी ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुने गए शिव प्रताप, लाखन मेहता को मिला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब
बरेली। रवींद्रनाथ टैगोर क्रिकेट अकादमी की ओर से कैंट स्थित अकादमी में आयोजित रवींद्रनाथ टैगोर अंडर-16 क्रिकेट लीग का बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में एसआरएमएस को 41 रनों से हराकर जीपी क्रिकेट अकादमी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मुकाबले में जीपी क्रिकेट अकादमी के कप्तान सचिन पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने कर निर्णय लिया। पूरी टीम 28.2 ओवरों में 142 रन पर ही ऑलआउट हो गई। शिव प्रताप शुक्ला ने 40 गेंदों में 36 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा।
कप्तान सचिन पटेल ने भी 33 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम के दो खिलाड़ी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी की ओर से अंशुमन कश्यप ने 5.2 ओवरों में 28 रन खर्च कर पांच विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएमएस की टीम 25.2 ओवरों में 101 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। लाखन ने 29, अभिमन्यु ने 25 और पंकज ने 22 रन बनाए। जीपी क्रिकेट अकादमी की ओर से आयुष पटेल, सैफ खान, सचिन पटेल, अक्षत ने दो-दो विकेट झटके।
इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब शिव प्रताप को व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब लाखन मेहता को मिला। पुरस्कार वितरण बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने किया। अंपायर की भूमिका संदीप और राहुल ने निभाई। संवाद