फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government calls for report on Pakistani links of dismissed teacher, agencies activated

Bareilly News: बर्खास्त शिक्षिका के पाकिस्तानी जुड़ाव पर शासन ने तलब की रिपोर्ट, एजेंसियां सक्रिय

Sun, 19 Jan 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Government calls for report on Pakistani links of dismissed teacher, agencies activated
बरेली। फर्जीवाड़ा कर बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर तैनाती पाने वाली पाकिस्तानी महिला के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव ने बीएसए से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

प्रकरण सामने आने और पाकिस्तानी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। मामले की जांच के लिए रविवार को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस की टीम रविवार को रामपुर जाएगी।
विज्ञापन

लंबे समय से रामपुर के मोहल्ला बजरौली टोला की गली नंबर चार मकान नंबर 20 में रहने वाली शुमायला खान पाकिस्तानी नागरिक है। उसका जन्म पाकिस्तान में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसकी मां रामपुर में आकर रहने लगीं। शुमायला खान ने नियुक्ति के समय एसडीएम सदर रामपुर के कार्यालय से जारी निवास प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था। जांच में पाया गया कि निवास प्रमाणपत्र त्रुटिपूर्ण है और शुमायला पाकिस्तानी नागरिक है।
इसके बाद अक्टूबर 2024 में शुमायला को निलंबित कर दिया गया। इन दिनों उसकी तैनाती फतेहगंज पश्चिमी में थी। मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद शुक्रवार को शुमायला को बर्खास्त कर उसके खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में रिपोर्ट कराई गई थी।

अब रिकवरी की तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग रिपोर्ट तैयार कर रहा है। स्थानीय स्तर से खुफिया एजेंसियों ने भी पाकिस्तानी महिला के संबंध में इनपुट लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed