फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government calls for investigation report in Aldico case

Bareilly News: एल्डिको मामले में शासन ने तलब की जांच रिपोर्ट

Fri, 15 Sep 2023 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Government calls for investigation report in Aldico case
बरेली। नैनीताल हाईवे पर अवैध जमीन कब्जाकर भवन बनाने के आरोपों पर अब शासन ने जांच रिपोर्ट तलब की है। शिकायतकर्ता प्रेम नगर निवासी सियाराम मंडल ने अपर मुख्य सचिव राजस्व से मिलकर उन्हें दस्तावेज सौंपकर जांच की मांग की थी। इस पर अपर मुख्य सचिव की ओर से जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर गांव बिल्वा में एल्डिको भवन बनाकर उन्हें बेच रहा है। प्रेम नगर निवासी सियाराम मंडल ने उसे खुद की जमीन बताते हुए जांच कराने की मांग की थी। इस पर जुलाई में जिला प्रशासन ने काम पर रोक लगाते हुए जांच के आदेश दिए थे। सदर तहसीलदार अब तक जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को नहीं सौंप पाए हैं।
विज्ञापन


प्रेमनगर निवासी सियाराम मंडल ने की गई शिकायत में बताया था कि नैनीताल हाईवे पर गांव बिल्वा में खाता संख्या 004 की गाटा संख्या 476, 477, 506, 509, 512, 513 के मूल स्वामी ठाकुर जगमोहन सिंह थे। उनका कोई वारिस नहीं था और सियाराम उनके पास नौकरी करते थे। 1973 में ठाकुर जगमोहन सिंह की मृत्यु हो गई, मगर इससे पहले उन्होंने यह जमीन सियाराम के नाम पर कर दी थी। सियाराम ने यह जमीन यशपाल को बटाई पर दी थी। आरोप है कि 2014 में भूमाफिया खेत पर आए और बटाईदार को पीटकर भगा दिया। फर्जी कागज तैयार कर अधिकारियों से मिलीभगत कर अपने भांजे के नाम जमीन करा दी और वह एक रियल एस्टेट कंपनी में निदेशक है। उसी के साथ मिलकर प्लाॅट और मकान बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से मिला था। हम जांच में सहयोग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का दावा आधारहीन है। - संदीप चावला, वाइस प्रेसीडेंट, एल्डिको
जांच पूरी हो गई है। रिपोर्ट एडीएम प्रशासन को सौंप दी जाएगी। प्राप्त निर्देश के अनुसार आगे कार्रवाई होगी। - राम नयन सिंह, तहसीलदार


जांच पूरी हो चुकी है। तहसीलदार से रिपोर्ट मिलने पर उसे देखा जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed