फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Good news: flights to Delhi-Lucknow can start this month

खुशखबरी: दिल्ली-लखनऊ के लिए इसी महीने शुरू हो सकती है उड़ान

Wed, 13 Jan 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Good news: flights to Delhi-Lucknow can start this month
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एलायंस एयरलाइंस ने बरेली एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने को सरकार से मांगी अनुमति

विज्ञापन
बरेली। बरेली एयरपोर्ट से इसी महीने दिल्ली और लखनऊ के लिए उड़ानें शुरू हो सकती हैं। भारत सरकार नियंत्रित एयर इंडिया से संबद्ध एलायंस एयरलाइंस कंपनी ने इसके लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय से अनुमति मांगी है। सोमवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे बरेली एयरपोर्ट के अफसरों ने भी दावा किया कि बरेली से इसी महीने उड़ानें शुरू होनी हैं लिहाजा एयरपोर्ट पर जल्द से जल्द सुरक्षा बंदोबस्त के लिए पुलिस बल की जरूरत होगी।
बरेली एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने की एयरपोर्ट अथॉरिटी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कुछ समय पहले बरेली एयरपोर्ट पर तैयारियाें का जायजा लेने पहुंची अर्द्ध सरकारी कंपनी एलायंस एयरलाइंस ने अब बरेली एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव मंत्रालय को दे दिया है। कंपनी ने यह कहते हुए मंत्रालय से अनुमति मांगी है कि वह जनवरी में ही बरेली से हवाई सेवा शुरू करने के लिए तैयार है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इसका शेड्यूल भी जारी हो सकता है।
विज्ञापन

बरेली से लखनऊ होते हुए प्रयागराज के लिए भी उड़ानें शुरू होनी हैं, हालांकि इस रूट पर सेवाएं शुरू करने का लाइसेंस लेने वाली निजी कंपनी टर्बो ने अब तक सरकार को प्रस्ताव नहीं भेजा है। बताया जा रहा है कि टर्बो अब तक एयरक्राफ्ट खरीद नहीं सकी है इसलिए फिलहाल एलायंस एयरलाइंस ही बरेली से दिल्ली और लखनऊ के लिए उड़ानें शुरू करेगी। एलायंस बरेली के साथ महाराष्ट्र के सिंधु दुर्ग एयरपोर्ट से भी हवाई सेवाओं की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच महीने पहले एलायंस एयरलाइंस की टीम ने बरेली एयरपोर्ट पर सभी तकनीकी पहलुओं के साथ रनवे का भी निरीक्षण किया था। टीम के कुछ सुझाव थे जिन पर काम हो चुका है। सुरक्षाकर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए एसएसपी से आग्रह किया है। एयरपोर्ट उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार है। - राजीव कुलश्रेष्ठ, निदेशक, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed