फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gold prices rise, demand for light jewelery increased

Bareilly News: सोने के भाव चढ़े, हल्के आभूषणों की बढ़ी मांग

Sat, 06 May 2023 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gold prices rise, demand for light jewelery increased
बरेली। माहभर से सोने की कीमतों में उछाल से सराफा बाजार की चमक फीकी पड़ती जा रही है। कारोबारियों के मुताबिक दस ग्राम सोने की कीमत 62 हजार पार कर चुकी है। लिहाजा, निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार सराफा बाजार पहुंचने से कतरा रहे हैं। बीते साल सहालग में कारोबार उछाल पर था, पर इस बार स्थितियां विपरीत हैं। जरूरत पर लोग हल्के आभूषणों की मांग कर रहे हैं।बाजार में मांग बढ़ने पर कीमतें बढ़ती हैं, पर अर्थशास्त्र का यह नियम सोने पर लागू नहीं हो रहा है। यहां बढ़ती कीमतों के साथ मांग घटती जा रही है। कीमतें बढ़ने से कई परिवारों का शादी समारोह का बजट भी गड़बड़ा रहा है। ऐसे में ग्राहक अब हल्के और कम कैरेट की ज्वेलरी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहक इन दिनों 22 कैरेट के बजाय 20 और 18 कैरेट के गहने अधिक खरीद रहे हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि बेहद जरूरी होने पर लोग कम वजन के गहने खरीद रहे हैं। मांग को देखते हुए बाजार हल्की ज्वेलरी से सजा है। नई डिजायन और हॉलमार्क के गहने महिलाओं की पहली पसंद हैं।
विज्ञापन

यूं बढ़ा भाव
चार अप्रैल को 24 कैरेट सोना 59100 रुपये प्रति दस ग्राम था, जो अब 62500 रुपये पहुंच गया है। इस दौरान चांदी 71000 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 75500 रुपये प्रति किलो है। यानी माह भर में सोना तीन हजार और चांदी में चार हजार रुपये उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई, मेरठ, राजकोट की ज्वेलरी की मांग ज्यादा
सराफा कारोबारी सुदेश अग्रवाल के मुताबिक बरेली में मुंबई, मेरठ, राजकोट की ज्वेलरी की मांग ज्यादा है। इसके अलावा राजस्थानी जड़ाऊ, बंगाली और दुबई से आने वाले गहनों की भी मांग रहती है। बताया कि मुंबई, मेरठ और दिल्ली की ज्वेलरी हल्की होती है और इसमें कई डिजायन भी मिल जाते हैं। बारीक कारीगरी ग्राहकों की पहली पसंद है।



बाजार पर पड़ रहा असरबरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि सोने और चांदी के बढ़े भाव से बजट बिगड़ने की आशंका से बाजार में ग्राहक कम हो गए हैं। हर माह रेट तेजी से बढ़ रहे हैं, मगर उसी क्षमता से आय नहीं हो रही है। शहर के उच्च वर्ग के लोग ही बाजार में भारी ज्वेलरी की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, मध्यम वर्ग में कई लोग पुरानी ज्वेलरी को बदलकर नई ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed