{"_id":"608af9628ebc3eb9222cbe6c","slug":"gola-mla-bareilly-news-bly445325417","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला विधायक का डीएम को पत्र : महोदय, ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों को मरने पर मत छोड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला विधायक का डीएम को पत्र : महोदय, ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों को मरने पर मत छोड़िए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। ऑक्सीजन की कमी के चलते गोला में हुई मौतों पर भाजपा विधायक अरविंद गिरि ने लखीमपुरखीरी के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में दस दिन में दो दर्जन प्रमुख लोगों की मौतों का जिक्र किया और लिखा कि ऑक्सीजन के चलते लोगों को मरने पर न छोड़ा जाए। उन्होंने गोला क्षेत्र में बेड बढ़ाने, आक्सीजन और दवाओं की कमी को अतिशीघ्र दूर करने की मांग की है।
अलग अंदाज में लिखे पत्र में कहा गया है कि वह विधायक नहीं, कार्यकर्ता की हैसियत से विनती कर रहे हैं। पत्र में अपरोक्ष रूप से आरोप लगाया गया है कि प्रशासन का फोकस लखीमपुरखीरी पर है। गोला पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने दस दिन में दो दर्जन प्रमुख लोगों के साथ सैकड़ों मौतों को जमीनी हकीकत बताया। विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि उनके संज्ञान में नहीं है कि क्षेत्रीय विकास निधि से कोई प्रस्ताव लिए गए। गोला में ऑक्सीजन प्लांट लगाने और ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए 25 लाख रुपये देने का प्रस्ताव दिया। जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद को आश्वस्त किया है। यह भी भरोसा दिलाया कि गोला के समाजसेवी, चिकित्सक और अन्य जिम्मेदार नागरिक भी प्रशासन की हर संभव सहायता करने को तैयार हैं। बातचीत में विधायक गिरि ने कहा कि वह जल्द ही इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे। इसके बाद आगे देखेंगे।
-
विधायक जी का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। अभी तो हमारे पास इतनी व्यवस्था नहीं है कि वहां कोविड अस्पताल खोला जाए। ऑक्सीजन की भी कमी है। लेकिन कोशिश रहेगी कि एक-दो दिनों में वहां के लिए भी कुछ व्यवस्था हो जाए।
विज्ञापन
- शैलेंद्र कुमार, जिलाधिकारी