फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gm inspection

पांच घंटे में दस खामियां गिना गए महाप्रबंधक

Fri, 17 Jul 2015 01:32 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 17 Jul 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने ब्राडगेज के शेष कार्य के निरीक्षण में तमाम खामियां पाईं। सिटी स्टेशन पर बनाए गए प्लेटफार्म का डिजाइन ठीक न होने पर वह अफसरों पर बिफर पड़े। जीएम ने बकाया कार्य अक्तूबर तक हर हाल में पूरा करने के मातहतों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जीएम राजीव मिश्रा ने बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से रामगंगा पर निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद वह जंक्शन पर एनईआर रेलवे स्टेशन पर आए। यहां बन रहे ब्राडगेज ट्रैक में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही एनआर की तरफ से आने वाले यात्री पुल का सबसे नीचे वाला जीना क्षतिग्रस्त देख जीएम बिफर पड़े। उसकी मरम्मत के निर्देश दिए। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि वेटिंग रूम बनाने में कोई कमी न छोड़ी जाए। स्टेशन को पूरी तरह मॉडल बनाने के निर्देश दिए। यहां करीब एक घंटे तक निरीक्षण करने के बाद जीएम दोपहर एक बजे बरेली सिटी स्टेशन पहुंचे। पहले उन्होंने स्टेशन पर बनाई जा रही ब्राडगेज की दो लाइनों के कार्य की प्रगति जानी। बाद में उन्होंने सीबीगंज में बनने वाले डेमू शेड के होने वाले निर्माण का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

00
सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय हटाकर बनाओ वेटिंग रूम
जीएम ने सिटी स्टेशन पर स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके स्थान पर यात्रियों के लिए बड़ा वेटिंग रूम बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पुराने शेड की जगह कैफेटेरिया बनाने को कहा
एसएसई कार्यालय के पास ही बड़ा पुराना शेड है। इसकी जगह जीएम ने यात्रियों के खानपान की व्यवस्था के लिए कैफेटेरिया बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जेनरेटर रूम को प्लेटफार्म के सामने से हटाकर किसी एकांत स्थान पर रखने के निर्देश दिए।  
00
ये हैं अभी अधूरे कार्य
- जंक्शन से रामगंगा तक एनईआर का अपना ट्रैक तैयार हो रहा है।
- जंक्शन पर स्थित एनईआर के रेलवे स्टेशन पर तीन नई लाइन बन रहीं हैं।
- जंक्शन और सिटी के बीच स्थित एनआर के डाउन लाइन पर पुल संख्या 1032 को ऊंचा करके एनईआर का नीचे से ट्रैक निकालने का काम शुरू होना है।
- जंक्शन और सिटी के बीच सुभाषनगर पुलिया तैयार नहीं हो पाई है।
- सिटी पर पांच और लाइनें बिछाने का काम चल रहा है।
- सिटी स्टेशन पर सेकेंड एंट्री भी बननी है।
- कासगंज सिटी और जंक्शन के बीच हाईटेंशन लाइन हटाने में खर्च होंगे 1.80 करोड़।
00
अब पीलीभीत ब्राडगेज की बारी
- जीएम ने कहा कि वह शुक्रवार को भोजीपुरा पीलीभीत के बीच बनने वाले ब्राडगेज की तैयारियों का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी स्वीकृति वर्ष 2007-08 में हो चुकी है। अब मेगा ब्लाक लेकर कार्य शुरू करा दिया जाएगा और जून-16 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मार्च-17 तक पीलीभीत-टनकपुर ब्राडगेज पूरा किया जाएगा।


हेडिंग- मंत्री ओके करें तो चलाएंगे कासगंज की ट्रेन
सब हेड- पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने कहा जल्दी है तो बस से क्यों नहीं चलते
- महाप्रबंधक के अटपटे जवाब से मातहत भी सकते में आए
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कासगंज रूट पर ट्रेन चलने की उम्मीद को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने एक और झटका दिया। उन्होंने अपने दौरे के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फाइल मंत्री के यहां है। वहां से आदेश मिले तो ट्रेन चलाई जाएगी। जुलाई के अंतिम सप्ताह में ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है। यहां तक तो ठीक था लेकिन इसके आगे उन्होंने यह भी कह दिया कि जिले जल्दी है वह बस से क्यों नहीं चल रहा। यह सुनकर मातहत भी सकते में आ गए।

 बृहस्पतिवार को डीआरएम आफिस के सभागार में पत्रकार रेलवे की लापरवाही से नवनिर्मित कासगंज ब्राडगेज पर ट्रेन चलाने में आ रहे अड़ंगों के बारे में पूछ रहे थे। सवाल था कि जब कासगंज सिटी और जंक्शन के बीच हाईटेंशन लाइन थी तो उसे पहले क्यों नहीं देखा गया। इस पर जीएम ने कहा कि जिन से गलती हुई उन्हें उस कार्य क्षेत्र से हटा दिया गया। इसके बाद कछला ओवरब्रिज में लापरवाही उजागर होने के सवाल पर जीएम उखड़ पड़े। वहीं हर बार महीने के आखिरी या पहले सप्ताह में ट्रेन चलाने की घोषणा करने के बावजूद ट्रेन न चलने के सवाल पर जीएम ने स्पष्ट कहा कि जब तक एनईआर का जंक्शन रामगंगा के बीच अपना ट्रैक नहीं, तब तक एनआर ने जंक्शन से दो गाड़ियां चलाने की अनुमति दे दी है। अब सिर्फ रेल मंत्री की परमीशन बाकी है। जीएम ने साफ कहा कि हम बगैर परमीशन के गाड़ी नहीं चला सकते, अगर किसी को जल्दी है तो वह बस से क्यों नहीं चलता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed