फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girls of Ruhilkhand University won eight gold medals

Bareilly News: रुहेलखंड विवि की बेटियों ने जीते आठ स्वर्ण पदक

Sun, 23 Feb 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Girls of Ruhilkhand University won eight gold medals
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न भारवर्गाें में कई मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) का दबदबा रहा। विवि के आठ खिलाड़ियों ने स्वर्ण, दो ने रजत और एक ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

अंडर-42 किलो भारवर्ग में स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की रूहीना ने स्वर्ण, रुविवि की आकांक्षा ने रजत, डाॅ. केएन मोदी विश्वविद्यालय की रोशनी और श्रीधर यूनिवर्सिटी की संजू ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-46 में रुविवि की नीलम गंगवार को स्वर्ण, मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी की दीक्षा को रजत, भारतीय विद्यापीठ पुणे की अमृता और देशभगत यूनिवर्सिटी की रौनक को कांस्य पदक हासिल हुआ।
विज्ञापन

अंडर-50 किलो भारवर्ग में देशभगत विश्वविद्यालय की अंशिका ने स्वर्ण, डीएवी यूनिवर्सिटी की प्रिया ने रजत, सीबीएलयू भिवानी की तमन्ना और रुविवि की बुशरा ने कांस्य पदक जीता। अंडर- 54 में रुविवि के तन्नू ने स्वर्ण, सीबीएलयू की पायल ने रजत, वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय की रिया और मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की अनीता ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर- 82 किलो भारवर्ग में रुविवि की खुशनाज ने स्वर्ण, श्रीधर विश्वविद्यालय की पूजा यादव ने रजत, भगवंत विश्वविद्यालय की किरन और गुर्जर यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की प्रियंका ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर- 82 से अधिक किलो भारवर्ग में रुविवि की खुशी गुप्ता को स्वर्ण, वीजी यूनिवर्सिटी जयपुर की दीक्षिता को रजत, डाॅ. केएन मोदी विश्वविद्यालय की उर्मिला और श्रीधर विश्वविद्यालय की प्रियंका को कांस्य पदक मिला। अंत विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed