{"_id":"66c118756e6abb0b92094cf4","slug":"girl-student-openly-molested-threatened-with-gun-bareilly-news-c-4-bly1015-461547-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्रा से सरेराह छेड़खानी, तमंचा दिखाकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्रा से सरेराह छेड़खानी, तमंचा दिखाकर धमकाया
विज्ञापन
आंवला (बरेली)। दूसरे समुदाय के युवक ने बीच सड़क पर कॉलेज जाते समय छात्रा से छेड़खानी की। जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने के साथ तमंचा दिखाकर धमकाया। हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है। चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक गांव निवासी छात्रा ने बताया कि वह स्नातक की छात्रा है। शनिवार को गांव से फाॅर्म ऑनलाइन भरवाने के लिए कस्बे के रामनगर रोड स्थित जनसुविधा केंद्र पर आई थी। दोपहर करीब 12 बजे जनसुविधा केंद्र से बाजार की ओर जाते समय बरातघर के पास आरोपी आमिर ने रास्ता रोक लिया। अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़खानी की। विरोध पर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। बीच बाजार तमंचा लहराते हुए धमकी दी। आरोपी के तीन अन्य साथी भी आ गए।
छात्रा के शोर मचाने पर घटनास्थल पर भीड़ जमा होते देख आरोपी बाइक से भागने लगा। भागते समय वह तमंचा व कारतूस एक मेडिकल स्टोर पर फेंक गया। पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने आरोपी का पीछाकर उसको पकड़ लिया। आरोपी को ले जाकर मेडिकल स्टोर से तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
थाने में जुटे संगठनों के लोग
घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन व ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता प्रभाकर शर्मा, नत्थू सिंह व हिंदू परिषद के प्रांतीय महामंत्री सुनील गुप्ता व भीम आर्मी कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ थाने पहुंचे। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर आरोपी आमिर, फैजान, अंटा उर्फ अरमान व सलीम पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।