{"_id":"6778fdce995108587d061e7c","slug":"girl-student-died-after-her-head-was-pulled-out-of-the-e-rickshaw-and-she-was-hit-by-tractor-2025-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में दर्दनाक हादसा: सड़क पर चलते ई-रिक्शा से बाहर निकाला सिर, ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में दर्दनाक हादसा: सड़क पर चलते ई-रिक्शा से बाहर निकाला सिर, ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत
Sat, 04 Jan 2025 02:58 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:58 PM IST
सार
बरेली के सेंथल-जादोपुर मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ई-रिक्शा पर सवार छात्रा ने थूकने के लिए अपना सिर बाहर निकाला। उसका सिर पास से गुजर रहे ट्रैक्टर से टकरा गया, जिससे छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन
रूचि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में परिवार के साथ मेला देखने ननिहाल आ रही 10 वर्षीय छात्रा रुचि ने थूकने के लिए ई-रिक्शा से सिर बाहर निकाला। इसी दौरान बगल से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दहिया निवासी प्रेमपाल की कस्बा सेंथल के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में ससुराल है। बृहस्पतिवार शाम प्रेमपाल अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा से साले राजेन्द्र के यहां मेला देखने आ रहे थे। ई-रिक्शा में उनके साथ पत्नी राजो देवी, बेटे विपिन व ब्रिज, बेटी रुचि और दीक्षा सवार थीं। सेंथल-जादोपुर मार्ग पर कर्बला मोड़ के पास रुचि के मुंह में कीड़ा चला गया था। थूंकने के लिए रूचि ने ई-रिक्शा से सिर बाहर निकाला।
विज्ञापन
UP: 'आप, आपका इंस्पेक्टर और एसपी यहां रहने लायक नहीं...', सीओ पर भड़के विधायक बेटे पर हमले से खफा पूर्व सांसद
विज्ञापन
इसी दौरान वह बगल से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। प्रेमपाल ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने काफी शोर मचाया, लेकिन ट्रैक्टर चालक नहीं रुका। वह तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।
पहिये का एक्सल टूटने से डिवाइडर से टकराया ऑटो
प्रेमनगर थाना क्षेत्र की प्रभात नगर कॉलोनी के गेट के सामने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो के पहिये का एक्सल टूट गया। इससे ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में स्कूली बच्चों को खरोंचें आईं हैं। घटना शुक्रवार दोपहर की है। एक स्कूल से ऑटो बच्चों को लेकर संजयनगर की ओर जा रहा था। प्रभात नगर कॉलोनी के सामने पहुंचने पर उसके आगे के पहिये का एक्सल टूट गया। इससे वह डिवाइडर से जा टकराया।
ऑटो के अंदर बैठे बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उनको बाहर निकाला। इस दौरान वहां जाम लग गया। हर कोई बच्चों का हाल जानने के लिए आता रहा। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत भी नहीं आई है।