{"_id":"67d824f264679745190eb9b2","slug":"girl-physically-exploited-on-the-pretext-of-getting-her-a-loan-and-a-video-was-made-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक ने लोन दिलाने का झांसा देकर लूटी युवती की आबरू, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक ने लोन दिलाने का झांसा देकर लूटी युवती की आबरू, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Mon, 17 Mar 2025 07:04 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Mar 2025 07:04 PM IST
सार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में युवती का यौन शोषण और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को लोन दिलाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। विरोध करने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़ित युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने क्योलड़िया की जिला सहकारी बैंक से लोन दिया था। लोन दिलाने के नाम पर उसकी नगर के ही एक युवक से जान पहचान हो गई थी। महिला का आरोप है कि युवक लोन दिलाने के नाम पर दलाली करता है। आरोप है कि उसने महिला की बेटी को जिला उद्योग केंद्र बरेली से ग्रामीण उद्योग लगवाने के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर उसकी बेटी से कई कागजों पर और आधार कार्ड की छाया प्रति पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में वह उसकी बेटी को लोन की प्रक्रिया पूरी कराने की बात कहकर बाइक से अपने साथ ले जाने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: युवती को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाला गिरफ्तार, फुटेज में लात मारते दिखा था आरोपी
विज्ञापन
आरोप है कि युवक उसकी बेटी को कई बार अपने घर ले गया। नशीला पदार्थ खिलाकर उससे संबंध बनाए। उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसने उससे कई बार में छह लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।