{"_id":"6582aab679a6c7d191083698","slug":"girl-murdered-by-slitting-her-throat-in-bareilly-clothes-found-in-disarray-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या से फिर दहला बरेली: युवती की गला काटकर हत्या, अस्त-व्यस्त मिले कपड़े; जिल में नौ महिलाओं का हो चुका कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या से फिर दहला बरेली: युवती की गला काटकर हत्या, अस्त-व्यस्त मिले कपड़े; जिल में नौ महिलाओं का हो चुका कत्ल
Wed, 20 Dec 2023 02:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:20 PM IST
सार
बरेली के कैंट इलाके में गला काटकर युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठिरिया की कृष्णा नगर कॉलोनी में युवती का शव मिला है। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। पुलिस शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार दोपहर फिर एक युवती की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। कैंट की कृष्णा नगर कॉलोनी के पास युवती का शव मिला है। उसका गला रेता हुआ है। उसके कपड़े अस्त व्यस्त होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
करीब 22 वर्षीय युवती की हत्या की सूचना पर इलाके की काफी भीड़ मौके पर पहुंच गई। भारी पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ समेत कई अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। एसएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि अपने यहां से लापता महिलाओं के फोटो से इस शव की पहचान करें।
बदायूं निवासी नेहा नाम की युवती बरेली शहर कोतवाली क्षेत्र से लापता है। उसकी गुमशुदगी कोतवाली में लिखी हुई है। मंगलवार को ही उसके परिजन बदायूं से आए और ससुराल वालों पर ही नेहा को गायब कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस शव का फोटो नेहा के पिता को भेजकर पहचान करने की कोशिश की।
विज्ञापन
फिलहाल नेहा के परिजनों ने शव की पहचान से इनकार कर दिया है। शव के फोटो और वीडियो आसपास के थानों में भेजे गए हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जल्दी ही शव की पहचान हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी शाही और शीशगढ़ इलाके में नौ महिलाओं की हत्या हो चुकी है। इनके खुलासे या तो लटके हुए हैं या फिर खुलासों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।