{"_id":"69504b85df579903070ce7f1","slug":"girl-drank-poison-at-her-lovers-general-store-condition-critical-bareilly-news-c-4-vns1074-794880-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेमी के जनरल स्टोर पर युवती ने पी लिया जहर, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेमी के जनरल स्टोर पर युवती ने पी लिया जहर, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
Sun, 28 Dec 2025 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:41 AM IST
सार
बरेली में प्रेमी ने शादी करने इन्कार किया तो प्रेमिका ने उसके जनरल स्टोर पर जाकर जहर पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की निवासी युवती ने शनिवार को कुतुबखाना स्थित अपने प्रेमी के जनरल स्टोर पर जहर पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिवार वालों ने बताया कि युवती के प्रेम संबंध इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बिहारी कलां निवासी एक युवक से थे। दोनों के परिवार वाले भी रिश्ते के लिए तैयार हो गए थे। शादी की तारीख भी तय हो गई।
प्रेमी ने किया शादी से इन्कार
युवती के परिवार वालों का कहना है कि शादी से पहले युवक ने दहेज की मांग को लेकर शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे युवती अवसाद में थी। शनिवार दोपहर वह कुतुबखाना स्थित अपने प्रेमी के जनरल स्टोर पर पहुंची और यहां जहर पी लिया।
विज्ञापन
युवती के पिता ने बताया कि अभी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। हालत में सुधार होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी जाएगी।