{"_id":"6896b7b1477f9997070ba97e","slug":"girl-committed-suicide-by-hanging-herself-in-bareilly-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झोलाछाप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया फोटो, युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झोलाछाप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया फोटो, युवती ने फंदा लगाकर दी जान
Sat, 09 Aug 2025 08:22 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Aug 2025 08:22 AM IST
सार
बरेली के सीबीगंज में एक झोलाछाप की करतूत से आहत होकर युवती ने जान दे दी। आरोप है कि झोलाछाप ने युवती का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। बदनामी के डर से युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में झोलाछाप से तंग युवती ने शुक्रवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के भाई ने झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। आरोपी दूसरे समुदाय का है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोप है कि उसने युवती के साथ एडिट कर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर दिया था।
विज्ञापन
सीबीगंज के एक गांव में रामपुर के थाना मिलक के एक गांव निवासी युवक क्लीनिक चलाता है। गांव की युवती के भाई का कहना है कि उसकी बहन भी कभी-कभार दवा लेने जाया करती थी। झोलाछाप उसकी बहन को अक्सर कॉल करके परेशान करता था। दो दिन पहले उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बहन के साथ एक फोटो एडिट कर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
बदनामी के डर से दी जान
उसकी बहन को इस बारे में मालूम हुआ तो वह अवसाद में आ गई। शुक्रवार दोपहर परिवार के लोग नमाज पढ़ने गए थे। बहन घर पर अकेली थी। बदनामी के डर से उसने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे पर फंदा लगाया और उसपर लटक गई।
विज्ञापन
युवती की भाभी और मां ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। आनन-फानन में उसको लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिली है जांच की जा रही है।