{"_id":"67f6e5c23831bdf8a30c4b71","slug":"gig-workers-will-get-the-benefit-of-security-scheme-get-registered-bareilly-news-c-4-lko1064-615809-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गिग वर्कर्स को मिलेगा सुरक्षा योजना का लाभ, कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गिग वर्कर्स को मिलेगा सुरक्षा योजना का लाभ, कराएं पंजीकरण
विज्ञापन
बरेली। अब ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के लिए कार्य कर रहे श्रमिकों को भी सरकार की सुरक्षा योजना का लाभ मिलेगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने प्लेटफाॅर्म वर्कर्स और गिग वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे योजना से जुड़ सकें।
उप श्रमायुक्त डॉ. दिव्य प्रताप सिंह ने जोमैटो, स्विगी, ओला, उबर, मिंत्रा, अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफाॅर्म के लिए काम कर रहे श्रमिकों से पंजीकरण कराने की अपील की है। पंजीकरण निशुल्क है। जनसुविधा केंद्र या श्रमिक स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
बताया कि जो श्रमिक अनुबंध के तहत कार्य करते हैं, लेकिन पारस्परिक कर्मचारी-नियोक्ता संबंध नहीं होता। उन्हें गिग वर्कर्स कहते हैं। ऐसे वर्कर्स में जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच हो, वे पंजीकरण register.eshram.gov.in वेबसाइट से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए आधार, पैन कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इपीएफओ, ईएसआईसी का सदस्य नहीं होना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
इन सेवाओं से जुड़े श्रमिक करा सकेंगे पंजीकरण
राइड सेवा - ओला, उबर, क्विकराइड, कूबो, टैक्सी फोर्सर।
डिलीवरी सेवा - जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट, फूड पांडा, बिग बास्केट, ग्रोफर्स, जेप्टो।
ई-मार्केट प्लेस - अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, मीशो, स्नैपडील, शाॅप क्लूज
प्रोफेशनल प्लेटफार्म - अर्बन कंपनी, जेरोधा, बायजूस, प्रेक्टो, वेदांतू टाॅपर, लीगल राॅ।
हेल्थकेयर - नायका, टाटा, एमजी, नेटमेड्स, फिटविट।
ट्रेवल व हाॅस्पिटेलिटी - रेड बस, मेक माय ट्रिप, गोईबो, यात्रा
मीडिया सर्विस - यूट्यूब, फेसबुक, नेटफ्लिक्स, स्पोटिफाई, गूगल