{"_id":"65381bdde600259fca07e024","slug":"ghazi-mians-wedding-announced-in-saqlain-mians-teej-bareilly-news-c-4-noi1138-274510-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सकलैन मियां के तीजे में गाजी मियां की सज्जादगी का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सकलैन मियां के तीजे में गाजी मियां की सज्जादगी का एलान
Wed, 25 Oct 2023 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पीर-ओ-मुर्शिद हजरत शाह सकलैन मियां के सोयम (तीजा) की रस्म मंगलवार को अदा की गई। इस बीच उनके साहिबजादे शाह गाजी मियां सकलैनी को दरगाह शाह शराफत मियां का सज्जादानशीन घोषित किया गया।
सोयम सुबह फज्र की नमाज के बाद पढ़ा गया। इसमें शामिल होने के लिए खानकाह पर हुजूम उमड़ पड़ा। खानकाह का मेहमानखाना और गलियां मुरीदों से खचाखच भर गईं। हजारों मुरीदों ने खिराजे अकीदत पेश की। सकलैन मियां के छोटे भाई अल्हाज मुंतखब मियां अलमारूफ नूर ककरालवी ने साहिबजादे गाजी मियां सकलैनी को दस्तार-ए-मुबारक बांधी। साथ ही तहरीरी (लिखित) तौर पर आस्ताना शरीफ के साहिब-ए-सज्जादा होने का एलान किया।
इसकी तस्दीक तमाम उलमा, मशाइख व मुरीदों की मौजूदगी में हाफिज शाहिद सकलैनी ने की। इसके बाद सज्जादानशीन गाजी मियां की गुलपोशी व दस्तारबंदी की रस्म अदा की गई। फातिहा ख्वानी के बाद कार्यक्रम को विराम दिया गया।
विज्ञापन
सजी इसाल-ए-सवाब की महफिल
बरेली। सोयम मुकम्मल होने के बाद खानकाह शरीफ पर फातिहा ख्वानी हुई। पीर-ओ-मुर्शिद की बारगाह में इसाले सवाब पेश किया गया। महफिल का आगाज तिलावते कलाम पाक से हाफिज अबू बक्र सकलैनी ने किया।
खानकाह अहमदिया भटपुरा शरीफ के सज्जादानशीन अजीज मियां, पीलीभीत से सज्जादानशीन हसन मियां, खानकाह कादिरिया बदायूं से मौलाना खालिद, मौलाना अनवर क़ादरी, मौलाना इरशाद आलम नोमानी, खानकाह वामिकया निशातिया से मौलाना असलम मियां के अलावा मौलाना सूफी रिफाकत सकलैनी नईमी, मौलाना महमूद उल हसन, मुंबई से हाफिज शाहिद शेख सकलैनी की खास शिरकत रही।