फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Get Covishield vaccine before 9 February otherwise 28 thousand doses will expire in bareilly

Bareilly News: कहीं 'खराब' न हो जाएं कोविशील्ड की 28 हजार खुराक, टीकाकरण केंद्रों पर सन्नाटे से अधिकारी चिंतित

Fri, 27 Jan 2023 07:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jan 2023 07:02 AM IST
सार

हफ्ते भर पहले जिले को कोविशील्ड की 32 हजार खुराक मिली थीं, जिनकी वैधता नौ फरवरी तक ही है। इनमें से 28 हजार खुराक (2800 वॉयल) अभी भी बची हैं। एक्सपायरी डेट नजदीक आ रही है, लेकिन लोग टीकाकरण में रुचि नहीं दिखा रहे। 

विज्ञापन
Get Covishield vaccine before 9 February otherwise 28 thousand doses will expire in bareilly
कोविशील्ड वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपको कोविशील्ड की खुराक लगनी है, तो नौ फरवरी तक लगवा लें। उसके बाद वैक्सीन एक्सपायर हो जाएगी, फिर नई खेप आने तक इंतजार करना पड़ेगा। बरेली में स्वास्थ्य विभाग के पास कोविशील्ड की 28 हजार खुराक शेष हैं। टीका लगवाने वाले आ नहीं रहे, जिसे लेकर अधिकारी चिंतित हैं। क्योंकि अगर नौ फरवरी से पहले इनका इस्तेमाल नहीं हुआ तो यह खराब हो जाएंगी। 

विज्ञापन


वर्तमान में लोग कोरोनारोधी टीकाकरण में कम रुचि ले रहे हैं। बुधवार को भी टीकाकरण केंद्रों पर कम लोग ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। रामपुर गार्डन स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में लगाए गए शिविर में दोपहर एक बजे तक सिर्फ एक ही व्यक्ति एहतियाती खुराक लगवाने पहुंचा। उसे काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि बुधवार को शाम तक दस लोगों को एहतियाती खुराक लगाई गई। मंगलवार को 14 तथा सोमवार को 42 लोगों ने एहतियाती खुराक लगवाई थी।

विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर पसरा है सन्नाटा 

हफ्ते भर पहले जिले को कोविशील्ड की 32 हजार खुराक मिली थीं, जिनकी वैधता नौ फरवरी तक ही है। इनमें से 28 हजार खुराक (2800 वॉयल) अभी भी बची हैं। टीकाकरण केंद्रों पर पसरा सन्नाटा देखकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। विभागीय अधिकारियों को वैक्सीन खराब होने का डर सता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बलवी सिंह ने बताया कि जिले को कोविशील्ड की जो खुराक मिली है, उसकी वैधता नौ फरवरी तक ही है। विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी गई है, ताकि वैक्सीन बेकार न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed