{"_id":"5defe2318ebc3e880a6385fa","slug":"gengrep-bareilly-news-bly3875580117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉक्सो कोर्ट में सामूहित दुष्कर्म पीड़िता के दर्ज हुई बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉक्सो कोर्ट में सामूहित दुष्कर्म पीड़िता के दर्ज हुई बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अगवा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार को पीड़िता को पॉक्सो कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए गए। थाना बिल्सी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक किशोरी को अगवा कर ले गया था। बाद में तीन साथियों के साथ किशोरी को बंधक बनाकर रात भर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किशोरी के मिलने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई थी। शिकायत करने थाने पहुंचे किशोरी के पिता स्वास्थ्य बिगड़ने पर थाने के सामने बेहोश हो गये थे। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को आनन फानन में मेडिकल कराने भेजा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी देवेंद्र, विकास, अजयपाल और सगरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के लिए स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट मचला अग्रवाल के यहां पेश किया। बाद में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय संगीता के यहां 164 के कलमबंद बयान दर्ज कराए।
दातागंज (बदायूं)। नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो दिन पहले एक नाबालिग से दो युवकों ने छेड़छाड़ की थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट लिखी थी। इंसपेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी नगर निवासी मासूम और रामसेवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।