फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   gas refilling accdent

गैस रिफिलिंग के दौरान वैन में लगी आग, मचा हड़कंप

Mon, 09 Dec 2019 08:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
gas refilling accdent
बदायूं। दहगवां में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब घरेलू गैस सिलिंडर से रिफिलिंग के दौरान एक वैन में आग लग गई। आग की लपटें देख अफरातफरी मद गई, दुकानदार भी दुकानें बंद करने लगे। दमकल विभाग को सूचना दी गई लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इससे काफी देर तक वहां दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार में बड़ी तादात में गैस रिफिलिंग का कारोबार होता है। यहां लोग ब्लैक में सिलिंडर खरीदकर गाड़ी के सिलिंडर में गैस भरते हैं। इसके अलावा छोटे सिलिंडर में भी गैस की रिफिलिंग की जाती है। सोमवार को यहां एक वैन चालक गैस डलवाने के लिए पहुंचा हुआ था। उसने सिलिंडर खरीदने के बाद बाजार में ही गैस वैन के सिलिंडर में भरना शुरू कर दी। इसी बीच अचानक कोई फॉल्ट हुआ और चिंगारी के साथ सिलिंडर ने आग पकड़ ली। इसके बाद गाड़ी में भी आग लग गई। आग ने तेज लपटों के साथ पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। जैसे ही गाड़ी में आग लगी तो बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर भागने लगे। वहीं आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। दमकल के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग पर काबू न पा पाने पर बाजार में बड़ा हादसा हो सकता था। सूत्रों के मुताबिक जिस दुकान के पास आग लगी थी, उसमें करीब 18 सिलिंडर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed