{"_id":"5f7e20788ebc3e9bdc31a2d6","slug":"garbage-in-the-city-and-stubble-burning-in-the-village-are-poisoning-in-the-air-bareilly-news-bly4224880113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कूड़ा व गांव में पराली जलाकर हवा में घोल रहे जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कूड़ा व गांव में पराली जलाकर हवा में घोल रहे जहर
विज्ञापन
जलता कूड़ा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
शहर में सड़क किनारे कूड़ा डालकर लगा देते हैं आग
विज्ञापन
देहात में किसानों पर पराली जलाने के मुकदमे दर्ज
हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने शुरू की सख्ती
बरेली। शहर में कूड़ा तो गांव में पराली जलाने पर रोक लगी हुई है। खुद हाईकोर्ट ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती के आदेश दे रखे हैं। बावजूद इसके लोग हवा में जहर घोलने से बाज नहीं आ रहे। शहर में आए दिन सड़कों के किनारे कूड़ा जलता हुआ दिखता है तो गांव में किसान अभी भी पराली जला रहे हैं। बुधवार को सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने बहेड़ी के दो, शीशगढ़ और फतेहगंज के एक-एक किसान के खिलाफ पराली जलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। शहर में भी अब नगर निगम सख्ती के मूड में है। अगर कोई कूड़ा जलाते हुए दिखा तो उसके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने बताया कि प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए हाईकोर्ट ने पराली व अन्य प्रकार का कूड़ा जलाने पर रोक लगा रखी है। पराली जलाने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई का अधिकार दिया गया है। पुलिस प्रशासन लगातार किसानों से पराली व कूड़ा न जलाने की अपील कर रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे हैं जो नहीं मान रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के कूर्मांचल नगर, हजियापुर समेत कई जगह सड़क किनारे कूड़ा डालकर जलाया जा रहा है। आग लगने के कारण आस-पास के लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है। वह कई बार इसका शिकायत कर चुके हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारी सिर्फ कार्रवाई की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। कूड़ा जलने से सबसे ज्यादा दिक्कत सांस के मरीजों को हो रही है। डॉ. अनुराग अग्रवाल बताते हैं कि पॉलीथिन युक्त कचरा जलने से जहरीली गैस उत्पन्न होती है। इससे कैंसर समेत अन्य बीमारियों का खतरा बना रहता है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कूड़ा जलाने की कोई शिकायत नहीं आई है। कर्मचारी रोजाना डलावघरों से कूड़ा उठाकर डंपिग ग्राउंड तक ले जाते हैं, उसे जलाते नहीं हैं। फिर कूड़ा कौन जला रहा है इसका जवाब अधिकारियों के पास नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, देहात क्षेत्र में पराली जलाने के कई मामले सामने आए हैं। बहेड़ी में दरोगा रामवीर सिंह ने नदेली गांव के राकेश और सुधीर व शीशगढ़ में दरोगा प्रदीप कुमार ने लालू नगला निवासी मुख्त्यार अली के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। दो दिन पहले मुख्तार अली के खेत में पराली जलाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया निवासी शरीफ खान पर इसी आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- पराली समेत जलती ट्राली पराली ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली जली
मंगलवार रात ट्रांसपोर्ट नगर के पास पराली में लगी आग से ट्रैक्टर ट्रॉली भी जल गई। किसान प्रेमपाल पुत्र बैजनाथ परातासपुर गांव से सात हजार रुपये की पराली खरीदकर ट्रेक्टर ट्राली से फरीदपुर ले जा रहा थे। किसी तरह पराली में आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन दल की दो गाड़ियों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रैक्टर ट्रॉली जल चुकी थी।
कूड़ा जलाने की कोई शिकायत नहीं मिली है। रोजाना डंपिग ग्राउंड तक कूड़ा पहुंचाया जा रहा है। जांच की जाएगी, यदि निगम को कोई व्यक्ति दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त
विज्ञापन
देहात में किसानों पर पराली जलाने के मुकदमे दर्ज
हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने शुरू की सख्ती बरेली। शहर में कूड़ा तो गांव में पराली जलाने पर रोक लगी हुई है। खुद हाईकोर्ट ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती के आदेश दे रखे हैं। बावजूद इसके लोग हवा में जहर घोलने से बाज नहीं आ रहे। शहर में आए दिन सड़कों के किनारे कूड़ा जलता हुआ दिखता है तो गांव में किसान अभी भी पराली जला रहे हैं। बुधवार को सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने बहेड़ी के दो, शीशगढ़ और फतेहगंज के एक-एक किसान के खिलाफ पराली जलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। शहर में भी अब नगर निगम सख्ती के मूड में है। अगर कोई कूड़ा जलाते हुए दिखा तो उसके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने बताया कि प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए हाईकोर्ट ने पराली व अन्य प्रकार का कूड़ा जलाने पर रोक लगा रखी है। पराली जलाने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई का अधिकार दिया गया है। पुलिस प्रशासन लगातार किसानों से पराली व कूड़ा न जलाने की अपील कर रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे हैं जो नहीं मान रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के कूर्मांचल नगर, हजियापुर समेत कई जगह सड़क किनारे कूड़ा डालकर जलाया जा रहा है। आग लगने के कारण आस-पास के लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है। वह कई बार इसका शिकायत कर चुके हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारी सिर्फ कार्रवाई की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। कूड़ा जलने से सबसे ज्यादा दिक्कत सांस के मरीजों को हो रही है। डॉ. अनुराग अग्रवाल बताते हैं कि पॉलीथिन युक्त कचरा जलने से जहरीली गैस उत्पन्न होती है। इससे कैंसर समेत अन्य बीमारियों का खतरा बना रहता है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कूड़ा जलाने की कोई शिकायत नहीं आई है। कर्मचारी रोजाना डलावघरों से कूड़ा उठाकर डंपिग ग्राउंड तक ले जाते हैं, उसे जलाते नहीं हैं। फिर कूड़ा कौन जला रहा है इसका जवाब अधिकारियों के पास नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, देहात क्षेत्र में पराली जलाने के कई मामले सामने आए हैं। बहेड़ी में दरोगा रामवीर सिंह ने नदेली गांव के राकेश और सुधीर व शीशगढ़ में दरोगा प्रदीप कुमार ने लालू नगला निवासी मुख्त्यार अली के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। दो दिन पहले मुख्तार अली के खेत में पराली जलाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया निवासी शरीफ खान पर इसी आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
फोटो- पराली समेत जलती ट्राली पराली ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली जली
मंगलवार रात ट्रांसपोर्ट नगर के पास पराली में लगी आग से ट्रैक्टर ट्रॉली भी जल गई। किसान प्रेमपाल पुत्र बैजनाथ परातासपुर गांव से सात हजार रुपये की पराली खरीदकर ट्रेक्टर ट्राली से फरीदपुर ले जा रहा थे। किसी तरह पराली में आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन दल की दो गाड़ियों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रैक्टर ट्रॉली जल चुकी थी।कूड़ा जलाने की कोई शिकायत नहीं मिली है। रोजाना डंपिग ग्राउंड तक कूड़ा पहुंचाया जा रहा है। जांच की जाएगी, यदि निगम को कोई व्यक्ति दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त