Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Garbage being burnt on the banks of the Nakatiya River

Bareilly News: नकटिया नदी के किनारे जलाया जा रहा कूड़ा

Wed, 05 Nov 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Garbage being burnt on the banks of the Nakatiya River
बरेली। महानगर कॉलोनी के उमंग पार्ट-2 में रहने वाले कई लोग मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मिलने पहुंचे। उन्होंने महानगर कॉलोनी का कूड़ा नकटिया नदी के किनारे इकट्ठा करने के बाद रात में इसे जला देने का आरोप लगाया। कहा कि धुएं व बदबू की वजह से उन लोगों का कॉलोनी में रुकना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

कॉलोनी के रहने वाले मनीष द्विवेदी ने बताया कि उमंग पार्ट-2 नदी के किनारे पर है। यहां करीब 250 परिवार रहते हैं। इसी जगह पर काफी समय से महानगर कॉलोनी के 1700 घरों का कूड़ा पड़ता है। वह लोग शुल्क आरडब्ल्यूए को देते हैं। इसके बाद भी कूड़ा नकटिया नदी के किनारे डाला जाता है।
विज्ञापन

इस वजह से उमंग में रहने वाले सभी परिवार गंदगी, बदबू, मच्छर और मक्खियों से परेशान हैं। रात के समय कचरे को जला दिया जाता है। इससे घरों में धुआं भर जाता है। बीमारियां भी बढ़ रही हैं। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से कचरा साफ कराने और कचरा जलाने का आदेश देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed