फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangster charges will be imposed on the accused of frauds in Bareilly

Bareilly News: करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर, एसएसपी ने तलब की रिपोर्ट

Thu, 26 Sep 2024 04:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 04:03 PM IST
सार

बरेली जिले में किसानों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। एसएसपी ने आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने और गैंग चार्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Gangster charges will be imposed on the accused of frauds in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में संपन्न काश्तकारों से होटल और फैक्टरी लगाने के नाम पर कई करोड़ रुपये की ठगी के मामले में विवेचनाओं को धार देने के लिए एसएसपी ने विवेचकों को निर्देश दिए हैं। गैंगस्टर लगाने के लिए रिपोर्ट तलब की है। आरोपियों की संपत्ति भी जब्त होगी।

विज्ञापन


करीब तीन साल से किसानों से जमीन खरीदने के बहाने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का खेल चल रहा था। करीब साल भर पहले यह मामला खुला। किसानों की रिपोर्ट आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह के आदेश पर दर्ज होना शुरू हुईं। 
विज्ञापन


करीब डेढ़ दर्जन मामले भोजीपुरा, मीरगंज व भुता थाने में दर्ज किए गए थे। मामले दर्ज होने के बाद विवेचना ठंडे बस्ते में डाल दी गई। आईजी के आदेश से विवेचना क्राइम ब्रांच के हवाले कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

40 आरोपी चिह्नित
मीरगंज क्षेत्र के दबंग नन्हे यादव व महिपाल यादव के इस गिरोह पर क्राइम ब्रांच पांच मामलों में चार्जशीट लगा चुकी है। चार्जशीट जहां लगी है, वहां भी दूसरे पार्ट में अन्य आरोपियों के खिलाफ विवेचना जारी है। अब तक 40 आरोपी चिह्नित किए जा चुके हैं। तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसएसपी ने हाल ही में संबंधित विवेचकों की बैठक बुलाकर सभी पत्रावलियां तलब की हैं। अब सीओ क्राइम से आरोपियों की स्थिति साफ करके रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि धोखाधड़ी के मामलों की समीक्षा की जा रही है। अब तक की चार्जशीट में शामिल आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने और गैंग चार्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। बाकी आरोपियों का नाम बाद में जोड़ लिया जाएगा। प्रशासन की मदद से इनकी संपत्ति जब्त करने का अभियान छेड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed